{"_id":"5d1967688ebc3e3ca953e32a","slug":"ten-dies-in-private-plane-crashes-america-texas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में टेकऑफ के दौरान विमान हैंगर से टकराया, 10 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में टेकऑफ के दौरान विमान हैंगर से टकराया, 10 लोगों की मौत
Mon, 01 Jul 2019 08:05 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 01 Jul 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
अमेरिका के टेक्सास में एक निजि विमान क्रैश हो गया। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। घटना रविवार को टेक्सास के एडिसन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर उस वक्त हुई जब प्लेन टेक ऑफ कर रहा था और अचानक हैंगर में घुस गया। जिसके बाद उसमें आग लग गई और विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एडिसन, टेक्सास के एक प्रवक्ता ने डलास काउंटी मेडिकल एक्जामिनर ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा।
टेक्सास के एडिसन शहर की प्रवक्ता मैरी रोजनब्लिथ ने बताया कि दो इंजन वाले विमान में सवार कोई व्यक्ति जीवित नहीं बचा है। संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार ‘बीचक्राफ्ट बीई-350 किंग एयर’ सुबह करीब नौ बजे खाली पड़े एक हैंगर से जा टकराया।
विज्ञापन
एजेंसी ने बताया कि आग लगने से विमान पुरी तरह जलकर राख हो गया। विमान में कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की है।
विज्ञापन