{"_id":"5c26b618bdec22571d7e00e0","slug":"temperature-crossed-49-degree-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया : 49 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया : 49 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर
Sat, 29 Dec 2018 05:17 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 29 Dec 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जहां भीषण ठंड जारी है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड गर्मी से झुलस रहा है। देश में इस हफ्ते गर्म हवाओं का भयंकर दौर रहा, जिसके चलते आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में तापमान 49 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, भयंकर गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में तापमान सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का टिनी मार्बल बार देश का सबसे अधिक गर्म शहर रहा, जहां बृहस्पतिवार को 49.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं देश के कई प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब बना हुआ है। राजधानी कैनबरा में भी पारा 40 के करीब है, वहीं सिडनी में 35 डिग्री सेल्सियस की गर्मी लोगों को परेशान किए हुए है। गर्मी से राहत के लिए लोग समुद्र तटों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन