फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Telegram founder Paul Durov detained at French airport

Paul Durov Arrested: टेलीग्राम मैसेजिंग एप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव गिरफ्तार; फ्रांस में कार्रवाई

Sun, 25 Aug 2024 07:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 07:12 AM IST
सार

गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से टेलीग्राम के संस्थापक ने फ्रांस और यूरोप की यात्रा से दूरी बना ली थी। इस दौरान फ्रांस ने टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी और कानून प्रवर्तन के साथ असहयोग, ड्रग तस्करी, बच्चों के खिलाफ अपराध और धोखाधड़ी में मिलीभगत के आरोप में ड्यूरोव के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

विज्ञापन
Telegram founder Paul Durov detained at French airport
पावेल ड्यूरोव - फोटो : ani

विस्तार

टेलीग्राम मैसेजिंग एप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें शनिवार शाम पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, ड्यूरोव प्राइवेट जेट से अजरबैजान से बॉर्गेट हवाई अड्डे पहुंचे थे। उनके खिलाफ फ्रेंच प्रशासन ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी सीमा शुल्क से जुड़े फ्रांस के धोखाधड़ी विरोधी कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार शाम को फ्रांसीसी-रूसी अरबपति को हिरासत में लिया। 39 वर्षीय ड्यूरोव के खिलाफ टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी के कारण फ्रांसीसी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और पीडोफाइल सामग्री साझा करने के लिए किया गया।
विज्ञापन


फ्रांस ने जारी किया था वारंट
गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से टेलीग्राम के संस्थापक ने फ्रांस और यूरोप की यात्रा से दूरी बना ली थी। इस दौरान फ्रांस ने टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी और कानून प्रवर्तन के साथ असहयोग, ड्रग तस्करी, बच्चों के खिलाफ अपराध और धोखाधड़ी में मिलीभगत के आरोप में ड्यूरोव के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। रूस में जन्मे टेलीग्राम के संस्थापक वर्तमान में दुबई में रहते हैं। माना जाता है कि दुनियाभर में टेलीग्राम के 900 मिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस से भी रहा है विवादों भरा नाता
ड्यूरोव ने अगस्त 2021 में फ्रांसीसी नागरिकता स्वीकार की थी। ड्यूरोव VKontakte सोशल नेटवर्क के संस्थापक भी हैं। उन्होंने 2014 में तब रूस छोड़ दिया था, जब उन्होंने VKontakte उपयोगकर्ताओं के डेटा को रूसी सुरक्षा सेवाओं के साथ साझा करने से इनकार कर दिया था। बाद में रूस ने टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की भी कोशिश कह थी। टेलीग्राम का रूसी भाषी लोग व्यापक रूप से इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए यूक्रेन में युद्ध के बारे में अहम जानकारी साझा की जा रही है। कहा यह भी जाता है कि कथित तौर पर रूसी सेना संचार के लिए टेलीग्राम का ही उपयोग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed