{"_id":"648513ff21892d23e30ea297","slug":"teenager-killed-three-wounded-in-sweden-shooting-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sweden Shooting: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sweden Shooting: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल
Sun, 11 Jun 2023 05:53 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 11 Jun 2023 05:53 AM IST
सार
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Sweden Shooting
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को दक्षिणी स्टॉकहोम में एक चौक के पास गोलीबारी की सूचना मिली। घटनास्थल पर दो लोग गोली लगने से घायल मिले। इसके अलावा दो अन्य पास ही घायल अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टॉकहोम पुलिस की प्रवक्ता तोवे हैग ने मीडिया को बताया कि जिस किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, वह 15 साल का था।
विज्ञापन
पुलिस ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना में एक अन्य 15 वर्षीय लड़का और 45 से 65 साल की उम्र के एक पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के एक घंटे के भीतर पुलिस ने स्टॉकहोम के दक्षिण में एक कार का पीछा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन