फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Teenager killed nine injured in mass shooting in US St Louis

US: अमेरिका के सेंट लुइस में गोलीबारी, एक किशोर की मौत और नौ घायल

Mon, 19 Jun 2023 06:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 06:42 AM IST
सार

सेंट लुइस की एक इमारत में एक पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी के दौरान करीब एक बजे गोलीबारी की घटना हुई। मेयर तिशौरा जोन्स के अनुसार, गोलीबारी में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Teenager killed nine injured in mass shooting in US St Louis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना यहां के डाउनटाउन सेंट लुइस में सामने आई है। यहां रविवार को हुई गोलीबारी की ताजा घटना में एक 17 साल के किशोर की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस समय एक इमारत के अंदर एक पार्टी चल रही थी। डाउनटाउन सेंट लुइस मेयर तिशौरा जोन्स ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किशोर की मौत के साथ ही नौ अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस प्रमुख रॉबर्ट ट्रेसी ने इस बारे में कहा कि इस घटना में एक 17 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मेयर जोन्स ने इस घटना को लेकर कहा कि इस फादर्स डे, सेंट लुइस क्षेत्र के परिवारों की नींद एक और सामूहिक गोलीबारी की खबर से खुली। यह हर माता-पिता के लिए सबसे बुरे सपने जैसा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेंट लुइस में एक इमारत में एक पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी के दौरान करीब एक बजे गोलीबारी की घटना हुई। मेयर तिशौरा जोन्स के अनुसार, गोलीबारी में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं, पुलिस प्रमुख रॉबर्ट ट्रेसी ने रविवार को कहा कि घायलों की उम्र 15 से 19 साल के बीच है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। मौके से पुलिस ने एआर-15 स्टाइल राइफल और एक हैंडगन समेत कई हथियार बरामद किए हैं। अभी यह जांच की जा रही है कि पार्टी किसने दी थी। सम्मेलन में बोलते हुए मेयर जोन्स ने कहा, गोलीबारी अमेरिका में आम होती जा रही है। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही है। जिसकी वजह से लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मास-शूटिंग संयुक्त राज्य अमेरिका में एक तेजी से खतरनाक समस्या है। उधर, अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए हथियारों पर फिर से प्रतिबंध लगाने का सही समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed