फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban supreme leader Haibatullah Akhundzada warned against infiltrators, Whatever wrong happens, elder will be responsible

बिखर रहा तालिबान?: सामने आया सर्वोच्च नेता अखुंदजादा का खत, लिखा- 'सरकार में कई घुसपैठिए, इनका अंजाम बुरा होगा'

Sat, 06 Nov 2021 10:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Nov 2021 10:51 AM IST
सार

पिछले दिनों तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के बीच हुइ झड़प में हैबतुल्ला की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सभी को चौंका दिया था। अब उसका लिखित बयान सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Taliban supreme leader Haibatullah Akhundzada warned against infiltrators, Whatever wrong happens, elder will be responsible
हैबतुल्लाह अखुंदजादा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तालिबान का सर्वोच्च नेता हैबतुल्ला अखुंदजादा एक बार फिर से अप्रत्यक्ष रूप दुनिया के सामने आया है। उसने अपने लिखित बयान में चेतावनी दी है कि अफगान सरकार के खिलाफ कुछ लोग काम कर रहे हैं। ये लोग सरकार का ही हिस्सा हैं और तालिबानी मंसूबों के खिलाफ काम करते हुए सरकार को खोखला करने का प्रयास कर रहे हैं। उसने तालिबान कमांडरों को अपनी-अपनी रैंकों की पड़ताल करने और घुसपैठियों की पहचान करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


बुरे के लिए वरिष्ठ नेता होंगे दोषी
अखुंदजादा के लिखित बयान को तालिबान के ट्विवटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इसमें कहा गया है कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं को रैंकों की जांच-पड़ताल करनी चाहिए और देखना चाहिए कि क्या कोई अज्ञात संस्था और सरकार की इच्छा के विरुद्ध काम कर रहा है। अगर ऐसा है तो उसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए। उसने कहा है कि अगर ऐसा हुआ और घुसपैठियों की पहचान नहीं हुई तो इसके लिए वरिष्ठ नेता ही जिम्मेदार होंगे। उसने कहा है कि इन नेताओं को इस जीवन में और मरने के बाद भी परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन


आईएस-के से परेशान है तालिबान 
अखुंदजादा का यह बयान तब सामने आया है, जब आईएस-खुरासान ने अफगानिस्तान में अपने हमले बढ़ा दिए है। इन हमलो में सिया समुदाय के लोगों और तालिबान को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले सप्ताह ही आईएस-के द्वारा काबुल के एक अस्पताल में किए गए हमले में 19 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed