{"_id":"5ed73ded2bf6d12b173bd08f","slug":"taliban-maintains-ties-with-al-qaeda-says-united-nation-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकायदा के साथ संबंध बरकरार रखेगा तालिबान, यूएन की रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अलकायदा के साथ संबंध बरकरार रखेगा तालिबान, यूएन की रिपोर्ट में खुलासा
Wed, 03 Jun 2020 12:28 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:28 PM IST
सार
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दी गई रिपोर्ट में खुलासा
- अमेरिका की तालिबान के साथ शांति समझौते पर सहमति
विज्ञापन
तालिबान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि तालिबान की विशेष हक्कानी नेटवर्क शाखा का संबंध अलकायदा के साथ बरकरार रहेगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपी गई एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान ने नियमित तौर पर अमेरिका के साथ बातचीत के दौरान अलकायदा से बात की है और अलकायदा को इस बात की गारंटी दी है कि वो उनके ऐतिहासिक संबंध का सम्मान करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अलकायदा और तालिबान की दोस्ती का आधार साझा संघर्ष का इतिहास, वैचारिक सहानुभूति है।
विज्ञापन
29 फरवरी को अमेरिका ने तालिबान के साथ जो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, उसके मुताबिक तालिबान ने स्पष्ट तौर पर अलकायदा से अमेरिका और उसके सहयोगियों को नहीं डराने की बात कही है। लेकिन जानकारों का सवाल है कि क्या जमीनी स्तर पर तालिबान का ये वादा पूरा होता नजर आएगा।
विज्ञापन
अफगान के जानकारों का मानना है कि तालिबान संगठन में अब एकता नहीं रही है। दशकों से तालिबान में शक्तियों का विकेंद्रीकरण हो चुका है, जिसके तहत हर कमांडर के पास अपना फैसला लेने की आजादी है। शक्तियों के विकेंद्रीकरण से शांति समझौते के जमीनी स्तर पर परिणाम आना संदेहपूर्ण लगता है।
जितने भी आदिवासी समूह हैं उसमें हक्कानी नेटवर्क सबसे ज्यादा शक्तिशाली और खतरनाक संगठन है। हक्कानी नेटवर्क मुख्त रूप से पाकिस्तान के वजीरिस्तान में स्थित है। हक्कानी परिवार ने जलालउद्दीन हक्कानी की मौत के बाद अलकायदा और पाकिस्तान के आईएसआई संगठन से नाता तोड़ लिया था।
इसके बाद हक्कानी संगठन ने उन्नति करना शुरू कर दिया था और इसके मौजूदा नेता सिराजुद्दीन हक्कानी अफगान तालिबान का सेकंड-इन-कमांड के तौर पर काम करता है। जबकि सिराजुद्दीन हक्कानी का छोटा भाई समझौते वाली टीम में शामिल था।