फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban made new team to talk with USA for peace in Afghanistan

अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका से बातचीत को तालिबान ने बनाई नई टीम

Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Taliban made new team to talk with USA for peace in Afghanistan

अफगानिस्तान में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के तहत अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तालिबान ने 14 सदस्यों की नई टीम घोषित की है। यह टीम इसी महीने अमेरिकी प्रतिनिधि जालमे खालिजाद के साथ विचार-विमर्श करेगी। तालिबान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्ला अब्बास स्टानिकजई के पास है।

विज्ञापन


अमेरिका की ग्वांटानामो खाड़ी की जेल में बंदी रह चुके पांच कैदी भी इस टीम में शामिल हैं, जिन्हें वर्ष 2014 में एक अमेरिकी सैनिक के बदले छोड़ा गया था। इसके अलावा जेल में बंद अनस हकानी को भी रखा गया है जो ताकतवर तालिबान गुट हकानी नेटवर्क के नेता का छोटा भाई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्ला मुजाहिद के अनुसार हकानी को बातचीत में शामिल करने के लिए रिहा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, अफगान नेताओं और यहां तैनात अमेरिकी कमांडरों से मुलाकात करने आए अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शनाहान ने राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात के दौरान कहा, ट्रंप प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल दोबारा आतंकवादियों के स्वर्ग के रूप में नहीं हो। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता कमांडर सीआन रॉबर्टसन के अनुसार दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के हितार्थ रक्षा मुद्दों पर खुल कर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन प्रमुख इराक पहुंचे 

पेंटागन प्रमुख पैट्रिक शनाहान मंगलवार को अफगानिस्तान से अचानक बगदाद पहुंच गए। वे इराक के पड़ोसी देश सीरिया से सेना की लगातार मौजूदगी और उसे हटाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री आदिल अब्देल महदी और उच्च सैन्य सलाहकारों व कमांडरों से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed