फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban keeps Afghanistan Ex-President Hamid Karzai and Abdullah-Abdullah under house arrest under their mercy Security from both taken away says sources

आतंकियों के रहम पर अफगानिस्तान: तालिबान ने पूर्व राष्ट्रपति करजई और अब्दुल्ला अब्दुल्ला को नजरबंद किया

Thu, 26 Aug 2021 11:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 26 Aug 2021 11:27 PM IST
सार

तालिबान ने कुछ दिन पहले ही काबुल पर धावा बोलने के बाद सरकार गठन के लिए हामिद करजई और अब्दुल्ला अब्दुल्ला से बातचीत की थी। हालांकि, सेनाओं के निकलने के बाद संगठन का रुख बदला। 

विज्ञापन
Taliban keeps Afghanistan Ex-President Hamid Karzai and Abdullah-Abdullah under house arrest under their mercy Security from both taken away says sources
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई (बाएं) और अब्दुल्लाअब्दुल्ला - फोटो : Social Media (File)

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान का राज कायम होने के बाद से ही उथल-पुथल मची है। कुछ समय पहले तक संगठन जिन नेताओं के साथ बातचीत का बहाना बना रहा था, अब उन्हें ही प्रभावी तौर पर नजरबंद कर रहा है। अमेरिकी मीडिया ग्रुप सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि तालिबान ने पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई और विपक्ष के पूर्व मुखिया अब्दुल्ला अब्दुल्ला से सारी सुरक्षाएं छीन ली हैं और उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान में तालिबान और वहां की सरकार के बीच बातचीत कराने में अहम भूमिका निभा रहे 'राष्ट्रीय सुलह परिषद' के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आतंकियों ने करजई की हथियारबंद सुरक्षा टीम के सभी हथियार और गाड़ियां छीन लीं। इतना ही नहीं तालिबान ने बाद में अब्दुल्ला अब्दुल्ला के घर पर भी छापेमारी की और उनकी सुरक्षा और गाड़ियां भी जब्त की गईं। बाद में दोनों को उनके गार्डों से अलग कर नजरबंद कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि दोनों फिलहाल तालिबान की दया पर हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले ही हफ्ते तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा था कि उनका संगठन अफगानिस्तान में समावेशी सरकार चाहता है। तबसे तालिबान ने करजई से लेकर अब्दुल्ला तक से बात की थी। ये दोनों नेता तालिबान से बातचीत के लिए पिछले कई दिनों से काबुल में ही ठहरे थे। दोनों पक्षों की चर्चा के बाद अब्दुल्ला ने तो यहां तक कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि तालिबान सभी को साथ लेकर चलने वाली सरकार का गठन करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed