{"_id":"5d6a3b2f8ebc3e93c81645f1","slug":"taliban-did-a-major-attack-in-kunduz-city-of-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान ने अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में किया बड़ा हमला, मरीजों को बनाया बंधक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान ने अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में किया बड़ा हमला, मरीजों को बनाया बंधक
Sat, 31 Aug 2019 06:44 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 31 Aug 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
तालिबान
तालिबान ने अफगानिस्तान के मुख्य शहरों में शामिल कुंदुज पर एक बड़ा हमला किया है और अस्पताल में मरीजों को बंधक बना लिया है।अफगानिस्तान सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। तालिबान ने यह हमला ऐसे समय किया है जब वह 18 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ वार्ता कर रहा है।
विज्ञापन
आतंकवादियों की मांग है कि सभी विदेशी बल अफगानिस्तान से बाहर जाएं। तालिबान का देश के करीब आधे हिस्से में दबदबा है और वह अमेरिका के नेतृत्व में 2001 में हुई लड़ाई में हार के बाद से सबसे मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने बताया कि अफगान सुरक्षा बल शहर में हमलों का जवाब दे रहे हैं। प्रांतीय परिषद सदस्य गुलाम रब्बानी ने बताया कि तालिबान ने कुंदुज अस्पताल पर कब्जा कर लिया है और युद्धरत दोनों पक्षों के लोग हताहत हुए हैं। वह सटीक संख्या नहीं बता पाए।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रूहुल्ला अहमदजई ने संवाददाताओं को बताया कि आतंकवादियों ने मरीजों को बंधक बना लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि हवाई हमले में 35 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने आम नागरिकों या अफगान सुरक्षा बलों की जान गई है।
At least 35 Taliban fighters, including a key commander of the group, were killed in Afghan forces operations in Kunduz, the National Directorate of Security says in a statement: TOLOnews #Afghanistan https://t.co/ZIBhnHtFO7
— ANI (@ANI) August 31, 2019
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक ट्वीट में इस हमले को बड़े स्तर पर किया हमला करार दिया।