फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban decree What is the work of women in the cabinet, they should have birth children

अब तालिबान का नया फरमान: महिलाओं का कैबिनेट में क्या काम, उन्हें बच्चे पैदा करना चाहिए

Fri, 10 Sep 2021 09:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Sep 2021 09:27 AM IST
सार

अफगानिस्तान में महिला अधिकारों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कैबिनेट में एक भी महिला को जगह नहीं मिली है, तालिबान का कहना है कि उनका काम सिर्फ बच्चे पैदा करना है। 
 

विज्ञापन
Taliban decree What is the work of women in the cabinet, they should have birth children
अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति - फोटो : Social media

विस्तार

विज्ञापन

एक महिला मंत्री नहीं बन सकती। महिला का मंत्री बनना ऐसा है, जैसे उसके गले में कोई चीज रख देना, जिसे वो उठा नहीं सकती हैं। महिलाओं का कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है। उन्हें बच्चे पैदा करना चाहिए। उनका यही काम है। महिला प्रदर्शनकारी अफगानिस्तान में सभी का प्रतिनिधित्व नहीं कर रही हैं।


यह बयान है तालिबान के प्रवक्ता सैयद जकीरुल्लाह हाशमी का। सत्ता हथियाने के समय महिलाओं को उनके अधिकार देने की बात करने वाले तालिबान के सुर सरकार गठन के साथ ही बदल गए हैं। उन्हें उतने ही अधिकार दिए जा रहे हैं, जितने में वे सिर्फ जिंदा रहने के लिए सांस ले सकें। 

विज्ञापन


कॉलेजों में डलवाया गया पर्दा 
इससे पहले खबर आई थी कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर पढ़ाई को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। कॉलेजों में पर्दा लगवा दिया गया है, जिसमें एक तरफ लड़के तो दूसरी तरफ लड़कियां बैठ कर पढ़ाई करेंगी। इसके अलावा लड़कियों को पढ़ाने के लिए महिला या फिर बुजुर्ग शिक्षक ही रखे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर व पीचएडी डिग्री पर भी आ चुका है बयान 
सरकार गठन के बाद ही तालिबान की ओर से मास्टर व पीएचडी डिग्री पर भी बयान जारी किया जा चुका है। तालिबान का कहना था कि मास्टर व पीएचडी डिग्री लेने से कोई फायदा नहीं है। हम लोग बिना पढ़े सरकार चला रहे हैं। 

पूरे अफगानिस्तान में बढ़ रहा महिलाओं का प्रदर्शन 
अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहीं महिलाओं का प्रदर्शन पूरे अफगानिस्तान में बढ़ रहा है। काबुल में सड़कों पर उतर चुकी महिलाओं का प्रदर्शन उत्तर-पूर्वी प्रांत बदख्शां पहुंचा गया है। यहां पर भी कई महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं। 


महिलाओं का प्रदर्शन कवर करने वाले पत्रकारों की पिटाई 
मीडिया को आजादी देने की बात कहने वाले तालिबान ने अपने नियम पूरी तहर से लागू कर दिए हैं। राजधानी काबुल में महिलाओं के प्रदर्शन को कवर करने वाले दो पत्रकारों को एक पुलिस स्टेशन में तालिबानियों ने जमकर पीटा। उन्हें चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और चाबुक से मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed