फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban and Afghan president Ashraf Ghani declare three-day ceasefire for Eid

अफगानिस्तान: तालिबान और राष्ट्रपति गनी ने ईद के मद्देनजर तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की

Sun, 24 May 2020 03:24 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 24 May 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Taliban and Afghan president  Ashraf Ghani declare three-day ceasefire for Eid
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी - फोटो : ANI

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति और तालिबान ने रमजान के पवित्र माह की समाप्ति पर रविवार को शुरू हो रही ईद की छुट्टियों के मद्देनजर शनिवार देर रात को तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की।

विज्ञापन


तालिबान के एलान के तुरंत बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने टि्वटर के जरिए घोषणा की कि सरकार शांति की पेशकश करती है। यह कदम तब उठाया गया है जब कुछ दिन पहले अमेरिका के शांति दूत जलमी खलीलजाद ने काबुल और दोहा की यात्रा की थी।
विज्ञापन


खलीलजाद ने अपनी यात्रा के दौरान तालिबान और अफगान सरकार दोनों से हिंसा को कम करने तथा अंतर-अफगान वार्ता की ओर बढ़ने का अनुरोध किया था जो फरवरी में तालिबान के साथ हुए अमेरिका के शांति समझौते का अहम स्तंभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान ने संघर्ष विराम की घोषणा करते हुए अपने नेता की ओर से ईद-उल-फित्र का एक संदेश दिया जिसमें कहा गया है कि आतंकवादी समूह शांति समझौते के लिए प्रतिबद्ध है और वह इस्लामिक व्यवस्था के तहत महिलाओं और पुरुषों के अधिकारों की गारंटी का वादा करता है।

तालिबान ने अपने आदेश में लड़ाकों को न केवल लड़ाई न करने बल्कि अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार करने का भी आदेश दिया है।

शनिवार को जारी दिशा निर्देशों में तालिबान लड़ाकों को किसी भी स्थान पर दुश्मन पर हमला न करने लेकिन अगर कहीं भी दुश्मन की ओर से हमला होता है तो मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है। आदेश में तालिबान के लड़ाकों को दुश्मन क्षेत्र में घुसने के खिलाफ भी आगाह किया गया है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस घोषणा का स्वागत किया और सभी पक्षों से इस अवसर का लाभ उठाने और अफगानिस्तान के नेतृत्व में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने  का अनुरोध किया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी।


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए 23 मार्च को पूरी दुनिया से संघर्ष विराम का आह्वान करने वाले गुतारेस ने कहा कि केवल शांति समझौते से अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस महत्वपूर्ण काम में अफगानिस्तान के लोगों और सरकार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed