{"_id":"634c8e6ff989983150021361","slug":"tajik-recruits-shot-22-russian-soldiers-in-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: ताजिक रंगरूटों ने प्रशिक्षण में 22 रूसी सैनिकों को गोलियों से उड़ाया, धार्मिक टिप्पणियों से थे नाराज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: ताजिक रंगरूटों ने प्रशिक्षण में 22 रूसी सैनिकों को गोलियों से उड़ाया, धार्मिक टिप्पणियों से थे नाराज
Mon, 17 Oct 2022 04:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Oct 2022 04:36 AM IST
सार
प्रशिक्षण के लिए आए मुस्लिम रंगरूट धार्मिक टिप्पणियों से नाराज थे। आिधकारिक तौर पर 11 सैनिकों के मरने की बात कही गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन सीमा के पास बेलगोरोद प्रांत के सोलोती में रूस के सैन्य अड्डे पर तीन ताजिकिस्तानी रंगरूटों ने शनिवार को 22 रूसी साथियों को गोलियों से भून दिया। हमलावर दो रंगरूट जवाबी कार्रवाई में मारे गए, जबकि तीसरा फरार है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के लिए आए मुस्लिम रंगरूट धार्मिक टिप्पणियों से नाराज थे। आिधकारिक तौर पर 11 सैनिकों के मरने की बात कही गई है। न्यूज चैनल एसओटीए के मुताबिक 22 मृत व 16 घायल हैं। एक रंगरूट मशीन गन और दो असॉल्ट राइफल लिए हुए थे। उन्होंने निर्देश दे रहे रूसी सैनिकों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी।
विज्ञापन
बाखमत में संघर्ष जारी
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी सैनिक बाखमत में रूस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, दोनबास में भी टकराव बढ़ गया है। यूक्रेनी सेना ने बताया कि बीते 24 घंटे में रूस ने 30 से ज्यादा शहर और कस्बों पर पांच मिसाइलें, 23 हवाई हमले और 60 रॉकेट हमले किए। यूक्रेन ने जवाब में रूस के 24 ठिकानों पर 32 हमले किए।
विज्ञापन