फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwanese Foreign Minister Wu said India is a rising power it is rising rapidly

Taiwan: विदेश मंत्री बोले- ताइवान के निवेशक भारत में इनवेस्ट करने के लिए बेताब, हमारे संबंध पकड़ रहे गति

Wed, 28 Jun 2023 12:09 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 12:09 PM IST
सार

चीन के साथ ताइवान का विवाद किसी से छिपा नहीं है। कई मुद्दों पर भारत ने ताइवान का समर्थन भी किया है। ताइवान के विदेश मंत्री जौशीह जोसेफ वू ने भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की बात कही है।

विज्ञापन
Taiwanese Foreign Minister Wu said India is a rising power it is rising rapidly
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू - फोटो : twitter.com/MOFA_Taiwan

विस्तार

चीन के साथ ताइवान का विवाद किसी से छिपा नहीं है। कई मुद्दों पर भारत ने ताइवान का समर्थन भी किया है। ताइवान के विदेश मंत्री जौशीह जोसेफ वू ने भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते से ताइवानी कंपनियों को भारत में विनिर्माण के आधार पर स्थापित करने के लिए बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन


विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि ताइवान अपनी उन कंपनियों को प्रोत्साहित कर रहा है जिनको चीन का बाजार लाभदायक नहीं लगता है। ताइवान ने उनसे कहा है कि उन्हें उत्पादन सुविधाओं के लिए अपना कारोबार भारत में स्थानांतरित करना चाहिए। वू ने कहा कि भारत तेजी से उभरती हुई शक्ति है और तेजी से आर्थिक विकास की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और ताइवान के बीच मुक्त व्यापार समझौता व्यापक व्यापार और निवेश संबंधों की बाधाओं को दूर करेगा और इससे ताइवान की कंपनियों को विभिन्न उपकरणों और कच्चे माल के लिए ज्यादा शुल्क का भुगतान किए बिना विनिर्माण केंद्र स्थापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए क्यों लाभदायक है ताइवान
ताइवान दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत से अधिक सेमीकंडक्टर और 90 प्रतिशत से अधिक सबसे उन्नत चिप्स का उत्पादन करता है जो स्मार्टफोन, कारों, डेटा सेंटरों, लड़ाकू जेट और एआई प्रौद्योगिकियों जैसे लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए आवश्यक हैं। वहीं भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन से कई समझौते किए हैं, इसके तहत कंपनी भारत में एक विनिर्माण सुविधा स्थापित कर रही है। इस कंपनी के सबसे बड़े ग्राहकों में एपल भी शामिल है। 

 हमारे व्यापार संबंध पकड़ रहे गति
ताइवान के विदेश मंत्री ने कहा कि ताइपे और नई दिल्ली का एफटीए वार्ता शुरू करने का समय आ गया है। दोनों पक्ष पहले ही एफटीए के लिए अध्ययन कर चुके हैं और समझौते के लिए प्रारंभिक चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारे व्यापार संबंध गति पकड़ रहे हैं। ताइवान के निवेशक भारत में निवेश करने के लिए बेताब हैं और ताइवान और भारत के बीच सेमीकंडक्टर सहयोग को दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व का भरपूर समर्थन मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई शक्ति है, यह तेजी से बढ़ रहा है। वहां के लोगों की मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। भारत के पास भविष्य के लिए अपनी आर्थिक ताकत है। यह बहुत शक्तिशाली होने जा रहा है और निश्चित रूप से, हमें उम्मीद है हम भारत के साथ अच्छे संबंध जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed