{"_id":"5e1939918ebc3e87ab492874","slug":"taiwan-voting-begins-for-2020-general-election-president-tsai-ing-wen-is-seeking-her-second-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइवान: आम चुनाव के लिए मतदान जारी, साई इंग-वेन को है दोबारा जीतने की उम्मीद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ताइवान: आम चुनाव के लिए मतदान जारी, साई इंग-वेन को है दोबारा जीतने की उम्मीद
Sat, 11 Jan 2020 08:27 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताईपेई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताईपेई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 11 Jan 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
ताइवान में वोटिंग के लिए लाइन में खड़े लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइवान में मौजूद मतदान केंद्रों के बाहर हजारों लोग देश के नए राष्ट्रपति और संसद के सदस्यों का चुनाव करने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। यहां की राजनीति चीन के साथ रिश्तों पर हावी है। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो चुके हैं जो शाम के चार बजे तक जारी रहेंगे। मतदान खत्म होने के लगभग चार घंटे बाद परिणाम की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति साई इंग-वेन को दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद है। अपने प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने खुद को लोकतंत्र के समर्थक के तौर पर पेश किया है। साई के प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति विलियम लाई, जिन्होंने एक समय खुद को ताइवान का स्वतंत्र कार्यकर्ता घोषित किया था वह भी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
हालांकि चीन-समर्थक कुओमिन्तांग (केएमटी) काओसियुंग मेयर हान काओ-यू साईं के मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं। उन्होंने चीन के साथ रिश्ते सुधारने का संकल्प लिया है। ताइवान चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है और 19वीं शताब्दी के आखिर से द्वितीय विश्व युद्ध के अंत तक एक जापानी उपनिवेश था।
विज्ञापन
चीन यह दावा करता रहा कि ताइवान उसका हिस्सा है और बार-बार कहता रहा है कि ताइवान का एकीकरण होकर रहेगा जिसे दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। ताइवान के केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार देश में 19.3 मिलियन (एक करोड़, 90 लाख, 30 हजार) योग्य मतदाता हैं।
नागरिक 20 वर्ष की आयु से मतदान करने के लिए पात्र हो जाते हैं। इससे पहले ताइवान ने चीन के ‘एक देश, दो व्यवस्था’ वाले प्रस्ताव ठुकरा दिया था। राष्ट्रपति साई इंग वेन ने तीन जनवरी को कहा था कि उन्हें चीन का प्रस्ताव मंजूर नहीं है। ताइवान का कहना है कि यह फॉर्मूला हांगकांग में पूरी तरह से नाकाम हो गया है ऐसे में इसे स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।