{"_id":"5f81392c8ebc3e5fac5aad63","slug":"taiwan-national-day-taiwan-says-china-get-lost-we-consider-india-as-a-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइवान की 'ड्रैगन' को खरी-खरी, कहा- 'भाड़ में जाओ', हम भारत को दोस्त मानते हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ताइवान की 'ड्रैगन' को खरी-खरी, कहा- 'भाड़ में जाओ', हम भारत को दोस्त मानते हैं
Sat, 10 Oct 2020 10:26 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के साथ पूर्वी सीमा पर तनाव में उलझा चीन ताइवान पर लंबे वक्त से दावा ठोकता रहा है। यहां तक कि वह ताइवान के साथ संबंध रखने पर दूसरे देशों को भी धमकाता रहता है। बावजूद इसके भारत ताइवान के साथ दोस्ताना संबंध रखता है। इसे लेकर बौखलाए चीन को ताइवान ने एक बार फिर दो टूक सुनाई है।
विज्ञापन
दरअसल, 10 अक्तूबर यानी शनिवार को ताइवान का नेशनल डे है। जिसके जश्न में शामिल होने के लिए भारतीयों को शुक्रिया कहते हुए ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर चीन को इशारा किया है- भाड़ में जाओ।
विज्ञापन
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया भारत से कई दोस्त ताइवान नेशनल डे के जश्न में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ताइवान में हमारे दिल इस अद्भुत समर्थन से खुश हैं। विदेश मंत्रालय ने भारत को शुक्रिया भी कहा है। इसने कहा कि जब हम कहते हैं कि हमें भारत पसंद है, हम उसे अपना दोस्त मानते हैं। इसका मतलब हम चीन को कहते हैं- 'गेट लॉस्ट' (भाड़ में जाओ)।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले जब भारत में चीनी दूतावास ने भारतीय मीडिया से कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा था तब भी ताइवान ने चीन को करारा जवाब दिया था। ताइवान का आज नेशनल डे है। चीन उसे अपना हिस्सा मानता है और चाहता है कि पूरी दुनिया उसे उसके ही हिस्से के तौर पर स्वीकार करे।
यह भी पढ़ें: डेमोसाइल क्रेन की दस्तक से चहकी चंबल, छह हजार किलोमीटर दूर से उड़कर पहुंचे पक्षी