फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan detects heightened Chinese activity around its territory News In Hindi

Taiwan: ताइवान पर ड्रैगन की दोहरी रणनीति, ADIZ में घुसे 14 चीनी विमान; जवाब में ताइपे की कड़ी नजरबंदी

Sat, 19 Apr 2025 10:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 10:22 AM IST
सार

चीन ने एक बार फिर ताइवान की हवाई मध्य रेखा को पार करके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में घुसपैठ की। चीन के इस हरकत पर ताइवान ने कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही बयान जारी कर कहा कि हमने स्थिति पर नजर रखी है और आवश्यक कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Taiwan detects heightened Chinese activity around its territory News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव के बीच एक बार फिर चीन ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने शनिवार सुबह बताया कि चीन के 14 लड़ाकू विमान, 5 नौसैनिक जहाज और 4 सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए हैं। इनमें से 13 विमान ताइवान की हवाई मध्य रेखा को पार करके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में घुस आए थे।

विज्ञापन


ताइवान के रक्षा मंत्रालय का बयान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हमने स्थिति पर नजर रखी है और आवश्यक कदम उठाए हैं। बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी 11 चीनी विमान, 6 नौसैनिक जहाज़ और 3 सरकारी जहाज ताइवान के नजदीक देखे गए थे। उनमें से 7 विमानों ने ADIZ में घुसपैठ की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: निर्वासित गार्सिया को लेकर गरमाई अमेरिकी राजनीति, सीनेटर की मुलाकात पर व्हाइट हाउस ने कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ताइवान ने चीन और वियतनाम के द्वारा जारी संयुक्त बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें इस बयान में कहा गया कि ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाली कोई भी गतिविधि अलगाववादी मानी जाएगी। बता दें कि वियतनाम का यह बयान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वियतनाम यात्रा के दौरान आया था।


ये भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

वियतनाम के बयान पर भड़का वियतनाम
वियतनाम और चीन के संयुक्त बयान पर ताइवान के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाला है। ताइवान एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है, जो चीन के अधीन नहीं है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने कभी ताइवान पर शासन नहीं किया है और ताइवान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed