फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US White House takes a dig at senator's meeting with jailed Abrego Garcia News In Hindi

US: निर्वासित गार्सिया को लेकर गरमाई अमेरिकी राजनीति, सीनेटर की मुलाकात पर व्हाइट हाउस ने कसा तंज

Sat, 19 Apr 2025 09:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 09:07 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने एल साल्वाडोर में बंद एक किल्मर अब्रेगो गार्सिया से मुलाकात करने पर अमेरिकी सीनेटर क्रिस वैन होलेन की खुलेआम आलोचना की। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सीनेटर ने एमएस-13 अवैध विदेशी से मुलाकात की जो कभी वापस नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
US White House takes a dig at senator's meeting with jailed Abrego Garcia News In Hindi
अमेरिकी सीनेटर क्रिस वान होलेन और साल्वाडोर प्रवासी किल्मर अब्रेगो गार्सिया - फोटो : एक्स@ChrisVanHollen

विस्तार

निर्वासित अब्रेगो गार्सिया को लेकर इन दिनों अमेरिकी राजनीति में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। इसी बीच व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एल साल्वाडोर में बंद एक किल्मर अब्रेगो गार्सिया से मुलाकात करने पर अमेरिकी सीनेटर क्रिस वैन होलेन की खुलेआम आलोचना की। व्हाइट हाउस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स की उस खबर पर तंज कसा जिसमें सीनेटर होलेन की अब्रेगो गार्सिया से मुलाकात को कवर किया गया था।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने उस खबर की हेडलाइन को कलम से एडिट करते हुए लिखा कि सीनेटर ने एमएस-13 अवैध विदेशी से मुलाकात की जो कभी वापस नहीं आ रहा है। व्हाइट हाउस द्वारा किए गए पोस्ट में गलती से निर्वासित जैसे शब्दों को हटाकर, अब्रेगो गार्सिया को सीधे तौर पर गिरोह से जुड़ा 'अवैध विदेशी' बताया गया। बता दें कि अब्रेगो गार्सिया को गलती से निर्वासित कर दिया गया था और उसे एल साल्वाडोर की कुख्यात जेल CECOT में रखा गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Deportation: भारतीयों समेत 1100 से अधिक छात्रों के निर्वासन की आशंका, ACLU ने ट्रंप के फैसले को दी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों का दावा
वहीं मामले में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि अब्रेगो गार्सिया MS-13 गिरोह से जुड़ा है और एक आतंकवादी है। हालांकि, अमेरिका में उसके खिलाफ ऐसा कोई आपराधिक आरोप दर्ज नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Canada: कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, दो गैंग की मुठभेड़ में निशाना बनी पीड़िता

सीनेटर वैन होलेन की मुलाकात कैसे हुई?
मैरीलैंड से डेमोक्रेट सीनेटर क्रिस वैन होलेन ने बताया कि उन्होंने अब्रेगो गार्सिया से एक होटल में मुलाकात की, क्योंकि उन्हें जेल में मिलने की इजाजत नहीं दी गई। पहले जब वह जेल गए, तो सैनिकों ने उन्हें 3 किलोमीटर पहले ही रोक लिया। बाद में एल साल्वाडोर के अधिकारी खुद अब्रेगो गार्सिया को होटल में ले आए, जहां सीनेटर ठहरे हुए थे। वहीं सीनेटर होलेन के अनुसार, अब्रेगो गार्सिया ने मामले में कहा कि जेल में रहना उनके लिए बहुत ही दर्दनाक अनुभव था। उन्हें कई हफ्तों तक 25 अन्य लोगों के साथ एक ही कोठरी में बंद रखा गया और किसी से बात करने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed