फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Taiwan War: Taiwan to Allow Women Into Reserve Force Amid Growing Threat From China

China vs Taiwan: चीन की धमकी के आगे नहीं झुका ताइवान, कर दिया ऐसा एलान कि ड्रैगन रह गया हैरान

Fri, 20 Jan 2023 09:08 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 20 Jan 2023 09:08 AM IST
सार

चीन की धमकी के बीच ताइवान ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, ताइवान ने पहली बार महिलाओं को रिजर्व फोर्स में जाने की इजाजत दे दी है। 

विज्ञापन
China Taiwan War: Taiwan to Allow Women Into Reserve Force Amid Growing Threat From China
220 महिला सैनिकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकित किया जाएगा - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन की धमकी के बीच ताइवान ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, ताइवान ने पहली बार महिलाओं को रिजर्व फोर्स में जाने की इजाजत देकर ड्रैगन को हैरान कर दिया है। ताइवान की व्यवस्था के नवीनतम निर्णय को चीन से सैन्य कार्रवाई के बढ़ते खतरे से निपटने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इस साल की दूसरी तिमाही में शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में कम से कम 220 डिस्चार्ज महिला सैनिकों को नामांकित किया जाएगा। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि वह केवल पुरुष   को प्रशिक्षण देता है क्योंकि उसके पास दोनों लिंगों को समायोजित करने की पर्याप्त क्षमता नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि यूएस हाउस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच संबंध और खराब हो गए। यह यात्रा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चेतावनी के बावजूद की गई थी जिन्होंने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को आग से नहीं खेलना चाहिए। 
विज्ञापन


पुरुषों की अनिवार्य सैन्य सेवा भी बढ़ाएगा ताइवान
दिसंबर में, ताइवान ने घोषणा की कि वह 2024 से शुरू होने वाले सभी योग्य पुरुषों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि को चार महीने से बढ़ाकर एक साल कर देगा। मंत्रालय ने यह भी कहा था कि यह फैसला 2005 के बाद जन्म लेने वाले पुरुषों पर लागू होगा। सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक के अनुसार, ताइवान में लगभग 170,000 कर्मियों का एक सैन्य बल है, जो ज्यादातर वॉलियंटर्स को मिलाकर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉन-कॉम्बेट भूमिकाओं में काम करती हैं ताइवान की महिला सेना 
सीआईए फैक्टबुक का कहना है कि 2021 तक ताइवान की सेना में महिलाओं की संख्या 15% थी, लेकिन ज्यादातर नॉन-कॉम्बेट भूमिकाओं में काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed