{"_id":"591ab50d4f1c1be929f231f9","slug":"syria-burning-50-bodies-a-day-in-prison-crematorium-after-mass-executions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियाई जेल में हर दिन मारकर जला दिए जाते हैं 50 लोग: यूएस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरियाई जेल में हर दिन मारकर जला दिए जाते हैं 50 लोग: यूएस
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 16 May 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
सीरियाई जेल में हर दिन मारकर जला दिए जाते हैं 50लोग: यूएस
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि सीरियाई सरकार अपने विरोधियों की सामूहिक हत्याएं करा रही है। वो लोगों को जेल में बंद करती है और वहीं पर मारकर हर दिन 50 से ज्यादा शवों को जला देती है। ये कुछ कुछ नाजी जर्मनी के यातनागृहों जैसा है, जिसमें विश्व युद्ध के दौरान हिटलर के आदेश पर नरसंहार को अंजाम दिया जाता था।
अमेरिका ने रिपोर्टों और तस्वीरों का हवाला देकर ये आरोप लगाया है। अमेरिका का कहना है सीरिया अपने सहयोगियों रूस और ईरान के सात मिलकर इन हत्याओं को अंजाम दे रहा है। इस अपराध में मॉस्को और तेहरान भी बराबर के साझेदार हैं।
अमेरिका द्वारा जारी तस्वीरें सेटेलाइट से ली गई हैं, जिसमें जेल की छत पर बर्फ गलती दिख रही है। इस जेल में शवदाह की व्यवस्था है और यहां हर दिन सामूहिक हत्याओं के बाद लगभग 50 शव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीरियन सरकार की ओर से साल 2013 में सैयदनाया कॉम्प्लेक्स में ही ये शवदाह गृह बनाया गया है। ईस्टर्न अफेयर्स के स्टेट ब्यूरो डिपार्टमेंट के कार्यवाहक असिस्टेंट सेक्रेटरी स्टुअर्ट जोन्स ने रिपोर्टरों से दमास्कस के उत्तरी ओर बने मिलटिरी जेल के बारे में बताते हुए ये जानकारी दी।
स्टुअर्ट जोन्स ने कहा कि सैयदनाया में सामूहिक तौर पर लोगों को मारा जा रहा है। अबतक कितने लोग मारे गए हैं, इसपर स्टुअर्ट जोन्स ने कोई जानकारी नहीं दी। पर एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट की मानें तो साल 2011 से 2015 के बीच इस जेल में करीब 5000 से 11000 लोगों की हत्याएं हुई हैं।
अगर ये आरोप सही हैं, तो ये असद सरकार पर मावनाधिकार के खिलाफ अपराध का मामला बनता हैं। पर एमनेस्टी इंटरनेशनल की ये रिपोर्ट कई माह पुरानी है और अमेरिका की तरफ से ऐसा कोई इंटेलीजेंस रिपोर्ट नहीं मिला है।
एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट बनाने वाले की मानें तो ये सभी आंकड़े दिसंबर 2015 तक के हैं। पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ऐसी हत्याएं अब रुक चुकी हों। इस पूरे मामले की जांच की जरूरत है।