फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Syria army claims that Israel fired missiles at military bases

हमला: सीरिया का दावा- इस्राइल ने सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें, एक सैनिक की मौत

Fri, 17 Dec 2021 12:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दमिश्क।
एजेंसी, दमिश्क। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 12:29 AM IST
सार

इस्राइल का दावा है कि सीरिया के दक्षिणी हिस्से में लेबनान के विद्रोहियों के संगठन हिजबुल्ला के लड़ाके सक्रिय हैं, जिन्हें ईरान समर्थन देता है।

विज्ञापन
Syria army claims that Israel fired missiles at military bases
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

सीरिया की सेना ने दावा किया है कि इस्राइल ने बृहस्पतिवार को तड़के उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलों से हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और सैन्य ठिकानों को क्षति पहुंची। सीरिया के सरकारी मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सैन्य अधिकारी ने कहा कि इस्राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स क्षेत्र से दागे गए रॉकेटों का सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते पता लगाकर अधिकतर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इस्राइल की ओर से दक्षिण सीरिया में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइलों के कारण एक सैनिक की मौत हो गई और इसमें सैन्य ठिकानों को क्षति भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने हाल के वर्षों में सीरिया के दक्षिणी हिस्से पर कई बार मिसाइलों से हमले किए हैं। इस्राइल का दावा है कि सीरिया के दक्षिणी हिस्से में लेबनान के विद्रोहियों के संगठन हिजबुल्ला के लड़ाके सक्रिय हैं, जिन्हें ईरान समर्थन देता है।


सीरियाई लोगों को सीमा पार से मदद जरूरी : गुटेरस
संयुक्त राष्ट्र के महसचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा है कि विद्रोहियों के नियंत्रण वाले उत्तर-पश्चिम सीरिया में तुर्की के रास्ते पहुंचाई जाने वाली यूएन की मानवीय मदद की कड़ी निगरानी की जा रही है और वह बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, कई चुनौतियों के बावजूद यह मानवीय सहायता पहुंचाई जा रही है और सेवाएं दी जा रही हैं। यह काम पूरे देश में सैद्धांतिक और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed