फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Switzerland Bus Fire Tragedy Several Dead, Many Critically Injured After Bus Catches Fire Near Bern

Switzerland Bus Tragedy: स्विट्जरलैंड में बर्न के पास बस में लगी आग, छह लोगों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 11 Mar 2026 07:44 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: Shivam Garg Updated Wed, 11 Mar 2026 07:44 AM IST
सार

स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न के पास केरजर्स में एक बस में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Switzerland Bus Fire Tragedy Several Dead, Many Critically Injured After Bus Catches Fire Near Bern
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न के पास एक दर्दनाक हादसे में क्षेत्रीय बस में आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार शाम बर्न से लगभग 25 किलोमीटर पश्चिम स्थित केरजर्स कस्बे में हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई।

विज्ञापन


पूरी तरह आग की लपटों में घिरी बस
फ्रिबर्ग कैंटन के पुलिस प्रवक्ता फ्रेडरिक पापो ने बताया कि शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे किसी स्वैच्छिक कृत्य की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय सरकार ने एक बयान में कहा कि जब बचाव दल मौके पर पहुंचे तो बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थी और अंदर मौजूद लोगों को बचाना बेहद मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अमेरिकी एफ-35 जेट की रफ्तार धीमी करेगा चीन, दुर्लभ खनिजों को बना रहा हथियार
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया
पुलिस के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा दो अन्य लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

राष्ट्रीय डाक सेवा से जुड़ी कंपनी की बस
जिस बस में आग लगी वह पोस्टबस द्वारा संचालित क्षेत्रीय परिवहन बस थी। यह कंपनी स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय डाक सेवा से संबद्ध है और कई क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं देती है। पुलिस और जांच एजेंसियां फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि बस में आग कैसे लगी और इसके पीछे किसी की साजिश है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed