फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Surgeon couple from Gujarat becomes India first doctor couple to scale Mt Everest Latest News Update

कीर्तिमान: एवरेस्ट फतह करने वाला पहला डॉक्टर दंपती गुजरात निवासी, जानें पूरा मामला

Sat, 14 May 2022 09:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 14 May 2022 09:51 PM IST
सार

नेपाली मीडिया की खबरों के मुताबिक, डॉक्टर दंपती शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे चोटी पर पहुंचे। हेमंत गुजरात के एनएचएल म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर हैं, जबकि सुरभिबेन गुजरात विद्यापीठ में चीफ मेडिकल ऑफिसर हैं।

विज्ञापन
Surgeon couple from Gujarat becomes India first doctor couple to scale Mt Everest Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गुजरात के रहने वाले सर्जन डॉ. हेमंत ललितचंद्र और उनकी पत्नी डॉ. सुरभिबेन 8849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वाले पहले डॉक्टर दंपती बन गए हैं। उधर, लद्दाख के रहने वाले स्कालजेग रिगजिन ने विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी लहोत्से पर बिना क्रत्रिम ऑक्सीजन की मदद के विजय हासिल की।

विज्ञापन


नेपाली मीडिया की खबरों के मुताबिक, डॉक्टर दंपती शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे चोटी पर पहुंचे। हेमंत गुजरात के एनएचएल म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर हैं, जबकि सुरभिबेन गुजरात विद्यापीठ में चीफ मेडिकल ऑफिसर हैं। गुजरात की विभिन्न चिकित्सा सेवाओं में काम कर रहे डॉक्टर दंपती ने विश्व की सबसे ऊंची पर चढ़ाई पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने के लिए की।
विज्ञापन

इससे पहले नेपाली शेरपा महिला लक्पा ने गुरुवार को दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट चोटी को सर्वाधिक बार फतह करने का अपना ही रिेकॉर्ड तोड़ दिया था। शेरपा के भाई और अभियान आयोजक मिंगमा गेलू ने कहा कि लक्पा शेरपा और कई अन्य पर्वतारोहियों ने 8,849 मीटर (29,032 फुट) ऊंचे शिखर पर पहुंचने के लिए अनुकूल मौसम का फायदा उठाया। उन्होंने कहा, लक्पा स्वस्थ हैं और सुरक्षित नीचे उतर रही हैं। जीवन के 48 बसंत देख चुकीं लक्पा शेरपा ने कभी औपचारिक शिक्षा हासिल नहीं की, क्योंकि उन्हें चढ़ाई की चाहत पूरी करने के लिए गियर और ट्रेकर्स की आपूर्ति कर जीविकोपार्जन करना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed