फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   summer in australia snakes looked bathing in shower

ऑस्ट्रेलिया में गर्मी से बुरा हाल, ठंड की तलाश में शावर में नहाते दिखे सांप

Wed, 30 Jan 2019 08:42 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 30 Jan 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
summer in australia snakes looked bathing in shower
सांप

ऑस्ट्रेलिया में गर्मी से आम आदमी का बुरा हाल है। आम आदमी ही नहीं गर्मी से जानवर भी परेशान नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक अजगर को गर्मी के कारण ठंड की तलाश में शावर में नहाते देखा गया है। इस अजगर की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि साउथ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पारा 116 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में 96 डिग्री आंकी गई है, जो विश्व के लिहाज से सबसे ज्यादा गर्मी वाला क्षेत्र है। 1910 के बाद से करीब 33 प्रतिशत तक गर्मी बढ़ चुकी है, अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों की माने तो गर्मी बढ़ने की अहम वजह ग्लोबल वॉर्मिंग है जिस पर काबू करना जरूरी है। अधिक गर्मी के कारण सांप ठंड की तलाश में कभी शावर के नीचे, कभी शोचालय में, कभी कूलर के नजदीक, तो कभी नदी के किनारे नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया निवासी जैक्सन ने कहा कि हमलोगों को सांप से डर नहीं लगता है लेकिन सांप पकड़ने के लिए बुलाया गया है। सांप का गर्मी के कारण बुरा हाल है और उसे जब भूख लगती है तो कुत्ता या बिल्ली को भी निगल जाती है। 


कुछ दिन पहले ही गर्मी के कारण नदी की अधिकतर मछलियां मर गई थीं और यह मछलियों के मरने की पहली घटना नहीं है। जंगलों में भी आग लग रही है। इन सभी कारणों से ऑस्ट्रेलिया को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दरअसल, विश्व के अधिकतर देश ठंड से कांप रहे हैं खासकर भारत, जबकि ऑस्टेलिया में गर्मी से बुरी हाल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed