फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suicide Bomber Attacks security convoy in northwest Pakistan killing 9 soldiers news updates

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों के काफिले पर फिदायीन हमला, नौ सैनिकों की मौत

Thu, 31 Aug 2023 11:57 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 31 Aug 2023 11:57 PM IST
सार

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने काफिले को निशाना बनाया। यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हुआ।

विज्ञापन
Suicide Bomber Attacks security convoy in northwest Pakistan killing 9 soldiers news updates
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक सुरक्षा काफिले पर हुए फिदायीन हमले में नौ सैनिक मारे गए, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने काफिले को निशाना बनाया। यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हुआ।

विज्ञापन


पाकिस्तान सेना की मीडिया साखा आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि मोटरसाइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने सैन्य काफिले के पास खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। जिसके कारण नायब सूबेदार सनोबर अली सहित नौ सैनिक शहीद हो गए और पांच सैनिक घायल हो गए।
विज्ञापन


आईएसपीआर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों के खात्मे के लिए कार्रवाई की जा रही है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं और हमारे बहादुर सैनिकों की शहादत हमारे संकल्प को और मजबूत करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री काकर ने आतंकी हमले की निंदा की
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए सैनिकों की मौत पर दुख जताया है। काकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू डिवीजन में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में नौ बहादुर सैनिकों की मौत स्तब्ध करने वाली है।  

पाकिस्तानी तालिबान का हाथ होने की आशंका
फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है। हालांकि, इसमें पाकिस्तानी तालिबान का हाथ होने की आशंका जताई गई है, जिसने 2022 के बाद से सुरक्षा बलों पर हमले बढ़ा दिए हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। आतंकवादी अफगानिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। उनका हौसला भी बढ़ा। 


बन्नू जिला उत्तरी वजीरिस्तान के पास है, जो आतंकवादियों का गढ़ रहा है। पाक सेना ने कुछ साल पहले घोषणा की थी कि उसने इस क्षेत्र को स्थानीय और विदेशी आतंकवादियों से मुक्त कर दिया है। हालांकि, यहां समय-समय पर आतंकी हमले होते रहे हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के क्षेत्र में फिर से संगठित होने से पाकिस्तान सरकार की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed