{"_id":"5d286f2c8ebc3e6cf57b25ad","slug":"suicide-bomb-attack-targets-wedding-party-in-afghanistan-six-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में 13 साल के फिदायीन ने खुद को उड़ाया, 6 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शादी समारोह में 13 साल के फिदायीन ने खुद को उड़ाया, 6 लोगों की मौत
Fri, 12 Jul 2019 04:59 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 12 Jul 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में शादी के दौरान एक बच्चे ने खुद को उड़ा लिया। मात्र 13 साल के फिदायीन ने खुद को उड़ाने के लिए विस्फोट किया जिसमें पांच अन्य लोगों की भी मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हमले में 14 लोग जख्मी भी हुए हैं। मरने वालों में सरकार समर्थित विद्रोहियों का एक कमांडर भी शामिल है।
विज्ञापन
फिलहाल, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि पूर्वी अफगान के इस प्रांत को आतंकी संगठन आईएस और तालिबान का गढ़ माना जाता है।
पुलिस अधिकारी फैज मोहम्मद बाबरखिल ने बताया कि विस्फोट पचीरवा अगम जिले में हुआ। यहां सरकार समर्थक विद्रोहियों के कमांडर मलिक तूर ने शादी का आयोजन किया था। माना जा रहा है कि आईईडी से लैस बच्चा मलिक तूर को निशाना बनाना चाहता था, विस्फोट में कमांडर की मौत हो गई।
विज्ञापन