फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suez Canal Crisis: Egypt will ask for one billion dollar damages, ships were stopped for a week

स्वेज नहर संकट: मिस्र मांगेगा एक अरब डॉलर का हर्जाना, एक हफ्ते बंद रही थी जहाजों की आवाजाही

Thu, 01 Apr 2021 07:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Apr 2021 07:25 PM IST
सार

  • स्वेज नहर से जहाज तो निकला लेकिन अब हर्जाने की जंग
  • स्वेज कैनाल अथॉरिटी ने लगाया नुकसानी का हिसाब

विज्ञापन
Suez Canal Crisis: Egypt will ask for one billion dollar damages, ships were stopped for a week
मिस्र के स्वेज नहर में इस तरह फंसा था पनामा का जहाज - फोटो : Twitter

विस्तार

हाल ही में स्वेज नहर में फंसे पनामा की कंपनी एवर गिवन के विशाल मालवाहक पोत एवर ग्रीन के मामले में मिस्र एक अरब डॉलर यानी 73 अरब रुपये से ज्यादा का हर्जाना मांगने जा रहा है। करीब 400 मीटर लंबे मालवाहक जहाज के नहर के दक्षिण हिस्से में फंस जाने के कारण इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से आवाजाही करीब सात दिन बंद रही थी। 

विज्ञापन


यह जहाज मिस्र की ग्रेट बिटर खाड़ी में 23 मार्च को फंस गया था। भारी मशक्कत के बाद उसे सोमवार को निकाला जा सका। इस कारण सैकड़ों जहाज स्वेज नहर के आसपास अटक गए थे। फंसे जहाज के चालक दल में 23 भारतीय शामिल थे। 
विज्ञापन


स्वेज नहर मिस्र के आधिपत्य में है और वहां से जहाजों की आवाजाही का प्रबंधन व मेंटेनेंस का काम वहीं करता है। उसका कहना है कि सात दिन तक यह पोत फंसा रहने के कारण उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इससे इस अहम नहर के जरिए होने वाला समुद्री परिवहन ठप पड़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हुआ नुकसान
स्वेज कैनाल अथॉरिटी का कहना है कि मोटे तौर पर उसे सात दिन में करीब 1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अथॉरिटी यहां से गुजरने वाले पोतों से पारगमन शुल्क वसूलती है। इसके अलावा फंसे जहाज को निकालने के दौरान भी काफी नुकसान व यांत्रिक खर्च हुआ। उपकरणों व श्रमिकों की लागत भी लगी। यह सब जोड़कर संबंधित कंपनी से हर्जाना वसूला जाएगा। 


अथॉरिटी के ओसामा रैबी ने बुधवार को मिस्र के एक स्थानीय टीवी चैनल को यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हर्जाने की राशि किससे वसूली जाएगी, लेकिन अनुमान है कि पनामा की कंपनी एवर गिवन को ही इस बारे में नोटिस दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed