Britain: पाकिस्तानियों पर टिप्पणी से मुश्किल में सुएला ब्रेवरमैन; प्रवासियों के समूह ने पीएम सुनक को लिखा पत्र
प्रवासी पाकिस्तानियों का प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले ब्रिटिश पाकिस्तानी फाउंडेशन ने पीएम सुनक से कहा है कि गैर-जिम्मेदार शब्दों के लिए कैबिनेट मंत्री सुएला की टिप्पणियों को वापस लेने की मांग की गई है। बीपीएफ के अलावा अन्य पाकिस्तानी प्रवासी समूहों ने भी पत्र लिखे हैं। सबने सुएला की टिप्पणियों पर सफाई मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन की पाकिस्तानी पुरुषों पर की गई टिप्पणी के कारण विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रवासी पाकिस्तानियों के एक समूह ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को एक पत्र लिखा है। पत्र में समूह ने सुएला की टिप्पणियों को स्पष्ट करने का आग्रह किया है। पिछले सप्ताह, सुएला ने कहा था कि बाल यौन शोषण के लिए पाकिस्तानी पुरुष जिम्मेदार हैं।
सुएला की टिप्पणियों की सफाई मांगी है
18 हजार प्रवासी पाकिस्तानियों का प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले ब्रिटिश पाकिस्तानी फाउंडेशन ने पीएम सुनक से कहा है कि गैर-जिम्मेदार शब्दों के लिए कैबिनेट मंत्री सुएला की टिप्पणियों को वापस लेने की मांग की गई है। बीपीएफ के अलावा अन्य पाकिस्तानी प्रवासी समूहों ने भी पत्र लिखे हैं। सबने सुएला की टिप्पणियों पर सफाई मांगी है। पत्र में लिखा है कि गृह सचिव के बयान से निराश है, चिंतित भी हैं, लेकिन आप इसपर कुछ नहीं बोल रहे। इंग्लैंड में नए ग्रूमिंग गैंग्स टास्क फोर्स के लॉन्च से पहले एक इंटरव्यू के दौरान सुएला ने विवादित टिप्पणी दी थी।
जानिए, पत्र में क्या लिखा है
पत्र में लिखा है कि शब्दों के कारण पूरा समुदाय कलंकित होता है। सुएला के बयानों के कारण अपराधियों से ध्यान हट जाएगा। इससे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा मिलेगा। पत्र में 21 पुरुषों और महिलाओं की सजा का भी हवाला दिया गया है, जिन्हें एक दशक तक बाल यौन शोषण का आरोपी पाया गया था। बीपीएफ ने पत्र में लिखा कि ब्रिटिश पाकिस्तानी समुदाय विभाग के हर कार्यों में सहभागी हैं। इसके बाद भी सचिव का इस तरह का बयान निंदनीय है। पीएम को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा है कि इसलिए, हम आपसे गृह सचिव के दावों को स्पष्ट करने और टिप्पणी वापस लेने की मांग करते हैं।
नए टास्क फोर्स का गठन
पुलिस के नेतृत्व और ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी द्वारा समर्थित, डाउनिंग स्ट्रीट का कहना है कि डेटा एक्सपर्ट्स नए ग्रूमिंग गैंग्स टास्कफोर्स के साथ काम करेंगे। इन अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों के प्रकार की पहचान करने के लिए अत्याधुनिक डेटा और खुफिया जानकारी का उपयोग करेंगे।