{"_id":"608320838ebc3e8d2901e3f5","slug":"students-trolled-imran-khan-on-twitter-for-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने ट्विटर पर इमरान खान को किया ट्रोल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने ट्विटर पर इमरान खान को किया ट्रोल
Sat, 24 Apr 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:01 AM IST
सार
- ट्रोल हुए इमरान खान, कोरोना के बावजूद देश में निर्धारित समय पर परीक्षाओं का विरोध
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : twitter.com/PakPMO
विस्तार
पाकिस्तान में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार और कैम्ब्रिज इंटरनेशनल परीक्षाओं को लेकर छात्रों ने अपना विरोध जताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है।
विज्ञापन
जियो न्यूज के मुताबिक, ट्विटर पर पाकिस्तान में टॉप-10 ट्रेंड में से ‘इमरान खान कैंसल एक्जाम्स’ सबसे ऊपर है। छात्रों ने कहा, जब दुनियाभर में कोरोना के चलते परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं तब पाक में वायरस का कोई डर सरकार को नहीं है।
विज्ञापन
शिक्षा राज्य मंत्री शफाकद महमूद के मुताबिक सभी कैम्ब्रिज परीक्षाएं निर्धारित समय से होंगी और इस साल शिक्षक मूल्यांकन के लिए ग्रेड का उपयोग नहीं किया जाएगा। यानी ये परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी और आईजीसीआर परीक्षाएं 10 मई से शुरू होना तय है।
विज्ञापन
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इन परीक्षाओं के अलावा मैट्रिकुलेशन और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके बाद से छात्रों ने लगातार परीक्षाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार पर दबाव बनाए हुआ है। अब प्रधानमंत्री इमरान खान का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए ट्विटर पर विरोध शुरू किया गया है।