फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Students protest against france government's rising petrol-diesel prices

फ्रांस : बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, 400 गिरफ्तार

Sat, 08 Dec 2018 11:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Students protest against france government's rising petrol-diesel prices

फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा है। फ्रांस में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसकी वजह से अब छात्र भी इसमें कूद गए हैं। शुक्रवार को फ्रांस में नई शिक्षा नीति के विरोध में 283 स्कूलों के छात्रों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान हिंसा भी हुई। पुलिस ने छात्रों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोंटे-ला-जोली में लाइसी सेंट-एक्सपेरी के हाईस्कूल के 53 छात्रों समेत पूरे देश में 400 छात्रों को गिरफ्तार किया है। इसमें 12 साल तक के बच्चे शामिल हैं। छात्रों पर कार्रवाई करने की वजह से सरकार की काफी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ महंगाई के खिलाफ यलो वेस्ट की ओर से फिर से हिंसक प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। फ्रांस सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से एफिल टॉवर, लौवर म्यूजियम समेत देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी पेरिस में सुरक्षाबलों के साथ बख्तरबंद गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। उधर, गृहमंत्री क्रिस्टोफ कैस्नर ने कहा कि यलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताकर खुद ही ऐसा महादैत्य तैयार कर लिया है, जो अब किसी के काबू में नहीं आ सकता। 

पेरिस में हिंसा जारी, पुलिस ने 278 लोगों को हिरासत में लिया 

फ्रांस की राजधानी पेरिस में येलो वेस्ट आंदोलन की आंच अब तक मद्धम नहीं पड़ी है। पेरिस में हिंसा का दौर अभी भी जारी है। इन्हीं हिंसात्मक गतिविधियों को लेकर पुलिस ने 278 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पेरिस की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब आठ हजार पुलिस कर्मी गश्त कर रहे हैं। 

फ्रांस सरकार द्वारा फ्यूल टैक्स बढ़ाने के निर्णय के विरोध में फ्रांस के नागरिकों ने येलो वेस्ट आंदोलन शुरू किया था। 17 नवंबर को इसकी शुरुआत हुई थी। हालांकि इस प्रदर्शन के परिणामस्वरूप सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। लेकिन, इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों का रुकने का इरादा नहीं लग रहा है। उनके प्रदर्शन शुरू करने का कारण केवल फ्यूल टैक्स न होकर महंगाई, आर्थिक विषमता व बदतर होती जा रही जीवन शैली भी थे। 

ब्रसेल्स में 70 लोग गिरफ्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस से शुरू हुआ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंच गया है, जहां एहतियाती कदम उठाते हुए पुलिस ने करीब 70 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

इलाके में यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संसद के कार्यालय सहित कई यूरोपीय संस्थानों के भवन हैं। एहतियाती कदम उठाते हुए उन्हें सील कर दिया गया है। पुलिस ने वहां अवरोधक लगाए हैं और लोगों तथा वाहनों को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही।

ब्रसेल्स की पुलिस प्रवक्ता इलसे वैन डे कीरे ने एएफपी को बताया कि एहतियाती उपायों के तहत की गई जांच के बाद करीब 70 गिरफ्तारियां की गई हैं। बेल्जा समाचार एजेंसी के मुताबिक युवा प्रदर्शनकारियों ने ब्रसेल्स को फ्लैंडर्स स्थित रेक्केम शहर से जोड़ने वाले राजमार्ग को बाधित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed