{"_id":"5cb2849cbdec2209dc70e279","slug":"struck-by-car-collision-in-the-ukrainian-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेनी दूतावास में कार की टक्कर से हड़कंप, लंदन पुलिस ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेनी दूतावास में कार की टक्कर से हड़कंप, लंदन पुलिस ने बरसाईं गोलियां
Sun, 14 Apr 2019 06:23 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 14 Apr 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन के यहां स्थित दूतावास पर शनिवार को आतंकी हमले की अफवाह तब फैल गई, जब एक कार ने अचानक दूतावास बिल्डिंग की पार्क़िग में खड़ी यूक्रेनी राजदूत की खाली खड़ी कार में सीधी टक्कर मार दी। कार चला रहे व्यक्ति ने राजदूत की कार में दोबारा टक्कर मारी और सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर हड़बड़ाहट में उनके ऊपर भी कार चढ़ाने का प्रयास किया। लंदन पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला मानते हुए हमलावर कार पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, हॉलैंड पार्क एरिया में सुबह करीब 7.30 बजे हुई इस घटना में 40 वर्षीय हमलावर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के तत्काल बाद उसे सेंट्रल लंदन अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई, जहां उसे सही-सलामत घोषित किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एंडी वॉकर का कहना है कि पुलिस इस घटना को आतंकी हमले के नजरिए से नहीं देख रही है। साथ ही प्रक्रिया के तहत पुलिस के फायरिंग करने की भी जांच की जा रही है।