फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Strong action is necessary to achieve climate finance targets', UN representative said at the COP 29

COP 29: जलवायु सम्मेलन में हुई तीखी नोकझोंक, यूरोपीय संघ के कार्बन उत्सर्जन कर को लेकर विकासशील देश सहमत नहीं

Mon, 11 Nov 2024 03:58 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अजरबैजान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अजरबैजान Published by: बशु जैन Updated Mon, 11 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) फ्रेमवर्क कन्वेंशन (कॉप-29) के पक्षकारों का 29वां सम्मेलन सोमवार को अजरबैजान के बाकू में शुरू हुआ। यह 22 नवंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
Strong action is necessary to achieve climate finance targets', UN representative said at the COP 29
कॉप-29 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजरबैजान के बाकू में सोमवार को शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-29 में पहले ही दिन तीखी नोकझोंक हुई। विकासशील और विकसित देशों के बीच एजेंडे के मुद्दों के चुनाव पर बहस हुई। यूएन जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने जलवायु वित्त लक्ष्य पर सहमत होने का आह्वान किया। इसके बाद विकसित और विकासशील देश कार्बन उत्सर्जन कर के मुद्दे पर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई कि यूरोपीय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) जैसे एकतरफा व्यापार उपाय किए जाएं या नहीं। सीबीएएम भारत और चीन जैसे देशों से आयातित ऊर्जा उत्पाद जैसे लोहा, इस्पात, सीमेंट, उर्वरक पर यूरोपीय संघ का प्रस्तावित कर है। यह कर इन वस्तुओं के उत्पादन के दौरान पैदा हुए कार्बन उत्सर्जन पर आधारित है। यूरोपीय संघ का कहना है कि उन्हें अपने सीबीएएम पर बात करनी चाहिए। जबकि विकासशील देश कह रहे हैं कि सीबीएएम उनके आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाएगा
विज्ञापन


भारत और चीन जैसे विकासशील देशों का कहना है कि सीबीएएम उनके आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाएगा। सम्मेलन में भारत और चीन जैसे विकासशील देश चाहते हैं कि जलवायु वित्त पर मुख्य रूप से बात की जाए। वहीं विकसित देशों का कहना है कि सम्मेलन में पिछले सम्मेलन के सभी मुद्दों जैसे कार्बन उत्सर्जन में कमी और जीवाश्म ईंधन से संक्रमण जैसे मुद़्दों पर चर्चा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासशील देशों का मानना है कि यह जलवायु वित्त की जरूरत को नजरअंदाज करने की कोशिश है। चीन ने बीते महीने चार विकासशील देशों ब्राजील, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से यूएन जलवायु निकाय को एक प्रस्ताव पेश कर इस वर्ष के कॉप में एकतरफा व्यापार उपायों के मुद्दे पर बात करने का अनुरोध किया था। 

साइमन स्टील बोले- जलवायु वित्त लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम करें
जलवायु सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन कार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने कहा कि वैश्विक तौर पर जलवायु वित्त लक्ष्य को प्राप्त करने और कार्बन बाजारों को लेकर कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है।  साइमन स्टील ने कहा कि प्रगति के बावजूद वैश्विक स्तर पर बढ़ते जलवायु संकट पर बात करने के लिए कॉप एक बेहतर मंच है। 


उन्होंने कहा कि पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6 जलवायु कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए तंत्र की रूपरेखा तैयार करता है। इससे देशों को कार्बन उत्सर्जन में कमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक साथ काम करने का मौका मिलता है। यह कार्बन बाजारों और गैर-बाजार दृष्टिकोणों के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। आगामी जलवायु योजना को लेकर उन्होंने कहा कि कॉप 29 की पहल का उद्देश्य देशों को उनकी राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं को तैयार करने और उन पर काम करने में सहायता करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed