फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   streetcar derails in Lisbon, 15 dead, 18 injured, President Marcelo de Sousa expressed grief

Portugal: लिस्बन में पटरी से उतरी ट्राम, 17 लोगों की मौत, 23 घायल, राष्ट्रपति मार्सेलो डी सूसा ने जताया दुख

Thu, 04 Sep 2025 01:32 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: बशु जैन Updated Thu, 04 Sep 2025 01:32 AM IST
सार

ट्राम सड़क के मोड़ पर एक इमारत से टकराई। । इसके बाद अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने बताया कि शहर शोक में डूबा हुआ है। यह एक दुखद दुर्घटना थी। यह ऐसी त्रासदी है जैसी हमने पहले कभी नहीं देखी।

विज्ञापन
streetcar derails in Lisbon, 15 dead, 18 injured, President Marcelo de Sousa expressed grief
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिस्बन में एक ट्राम (स्ट्रीटकार) पटरी से उतर गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने घटना को लेकर दुख जताया। राष्ट्रीय चिकित्सा आपात स्थिति संस्थान ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में विदेशी नागरिक और एक बच्चा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुर्तगाली मीडिया के मुताबिक पीले और सफेद रंग की ट्राम संकरी सड़क पर पलट गई। इसके किनारे और ऊपरी हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। करीब शाम छह बजे ट्राम सड़क के मोड़ पर एक इमारत से टकराई। । इसके बाद अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने बताया कि शहर शोक में डूबा हुआ है। यह एक दुखद दुर्घटना थी।  यह ऐसी त्रासदी है जैसी हमने पहले कभी नहीं देखी। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुर्सी से उठते ही तानाशाह की टीम करती है उसे साफ, किम जोंग से जुड़ी हर चीज पर ऐसी निगरानी क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने एक्स पर लिखा,  कि मुझे प्रसिद्ध एलिवेडोर दा ग्लोरिया के पटरी से उतरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।  पुर्तगाली सरकार ने एक बयान में कहा कि बचाव अभियान समाप्त होने के बाद कारणों की जांच शुरू की जाएगी।

ग्लोरिया नाम की स्ट्रीटकार का इस्तेमाल आमतौर पर लिस्बन के निवासी करते हैं। इस स्ट्रीटकार को एलिवेडोर दा ग्लोरिया के नाम से जाना जाता है। दो स्ट्रीटकारें एक-दूसरे के समानांतर चलती हैं और कुछ सौ मीटर (गज) तक एक घुमावदार, यातायात-मुक्त सड़क पर पहाड़ी पर ऊपर-नीचे चलती हैं। पिछले साल लिस्बन में लगभग 85 लाख पर्यटक आए थे। स्ट्रीटकार यहां एक लोकप्रिय आकर्षण है। इस छोटी सी सवारी के लिए आमतौर पर पर्यटकों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed