फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   store is selling a thought box which will help you to think new ideas

ब्रिटेन का यह स्टोर बेच रहा है थॉट बॉक्स, पहनने से आएंगे नए विचार

Sat, 09 Feb 2019 11:44 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 09 Feb 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
store is selling a thought box which will help you to think new ideas
थॉट बॉक्स

क्या आपको शोरगुल वाले माहौल में सोचने में परेशानी होती है या आप ठीक तरह से सोच नहीं पाते हैं तो आपके लिए ब्रिटेन के एक स्टोर ने थॉट बॉ़क्स बनाया है। कंपनी का दावा है कि काले रंग के इस बॉक्स को पहनने से आपको नए विचार आएंगे। इस बॉक्स की कीमत 650 डॉलर यानी लगभग 42 हजार 600 रुपये है।

विज्ञापन


स्टोर बॉक्स के साथ ही एक स्टूल भी दे रहा है। जिसपर बैठकर आपको बॉक्स लगाना होगा। बॉक्स को गत्ते से बनाया गया है। इसे पहनते समय आपको किसी तरह की तकलीफ न हो इसके लिए अंदर की तरफ कपड़ा लगाया गया है। एक वेबसाइट के अनुसार बॉक्स पहनने से आपकी सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इसे अंदर से ऐसा बनाया गया है कि आप हेलमेट की तरह एडजस्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बॉक्स में एयरफोन और रंगीन कपड़ों के फिल्टर भी लगाए गए हैं। आप अपने मूड के हिसाब से फिल्टर बदल सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर कहा गया है कि इस थॉट बॉक्स का स्टॉक सीमित है। इसलिए पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस बॉक्स के प्रचार को कई लोगों ने भ्रमित करने वाला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थॉट बॉक्स को लेकर एक महिला का कहना है कि मुझे हंसी आ रही है। यह साबित हो चुका है कि टॉयलेट हमेशा से सोचने के लिए सबसे अच्छी जगह रहा है। जो वेबसाइट इन बॉक्सिस को बेच रही है वह ब्रिटिश डिजाइनरों और कारीगरों के अद्वितीय आइटम्स को बेचा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed