फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan President Gotabaya Rajapakse expels two ministers who accused brother

श्रीलंका : राष्ट्रपति ने भाई पर आरोप लगाने वाले दो मंत्रियों को निकाला, विदेशी मुद्रा का भारी संकट जारी

Fri, 04 Mar 2022 05:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 05:29 AM IST
सार

श्रीलंका में इस समय विदेशी मुद्रा का भारी संकट है। देश का आरक्षित कोष लगातार घटता जा रहा है। सरकार जरूरी आयात का बिल चुकाने में भी असमर्थ है।

विज्ञापन
Sri Lankan President Gotabaya Rajapakse expels two ministers who accused brother
श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले गौतबाया राजपक्षे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने देश के मौजूदा आर्थिक संकट के लिए अपने छोटे भाई वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे की खुलेआम आलोचना करने वाले दो मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दोनों ने बासिल की कार्यशैली पर जमकर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन



श्रीलंका में इस समय विदेशी मुद्रा का भारी संकट है। देश का आरक्षित कोष लगातार घटता जा रहा है। सरकार जरूरी आयात का बिल चुकाने में भी असमर्थ है।

राजपक्षे ने संविधान के अनुच्छेद 47 (2) का उपयोग करते हुए ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला और उद्योग मंत्री विमल वीरावांसे को पद से हटा दिया। दोनों सत्ताधारी गठबंधन एसएलपीपी के सदस्य हैं।
विज्ञापन


इन दोनों ने बुधवार को नौ अन्य छोटी पार्टियों के साथ आयोजित एक रैली के दौरान बासिल राजपक्षे को मौजूदा आर्थिक संकट, तेल और बिजली संकट के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बासिल की कार्यशैली का आलम यह है कि देश के केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजिथ कबराल उनसे मिल तक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गम्मनपिला के स्थान पर ऊर्जा मंत्री पद संभालने वाले जेमिनी लोकुगे ने कहा कि कैबिनेट का सदस्य होने के नाते दोनों का बासिल की आलोचना करना अनुचित था। वीरावांसे के स्थान पर उद्योग एसबी दिस्सानायके को उद्योग मंत्री नियुक्त किया गया है। श्रीलंका में इस समय जरूरी चीजों की जबरदस्त कमी है। यहां पेट्रोल पंपों पर मीलों लंबी कतारें लग रही हैं। सात घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed