फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka to resume death sentence again after 42 years

श्रीलंका में 42 साल बाद फिर शुरू होगी मौत की सजा, ड्रग्स तस्कर को दी जाएगी पहली फांसी

Thu, 07 Feb 2019 06:03 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 07 Feb 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka to resume death sentence again after 42 years
मैत्रिपाला सिरिसेना (फाइल फोटो)

श्रीलंका में 42 साल की रोक के बाद मौत की सजा फिर से शुरू की जा रही है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने बुधवार को इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि मौत की सजा पर रोक का खात्मा अगले दो महीने में ड्रग्स (नशीले पदार्थ) तस्करी के दोषी को फांसी देकर किया जाएगा। सिरिसेना ने संसद से कहा कि वह ड्रग्स अपराधियों के लिए मौत की सजा को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन


सिरिसेना ने यह बात फिलीपिंस में नारकोटिक्स से जुड़े अपराधों पर की गई कड़ी कार्रवाई से प्रेरणा लेकर ऐसी ही कड़ी कार्रवाई अपने यहां करने का संकल्प लेने के महीने भर बाद कही है। उन्होंने कहा, मैं आशा करता हूं कि पहली फांसी की सजा एक या दो महीने में दी जाएगी। उन्होंने मानवाधिकार संगठनों से भी इस निर्णय को लेकर अपनी सरकार के ऊपर दबाव नहीं बनाए जाने की अपील की। 
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका में हत्या, दुष्कर्म और ड्रग्स से जुड़े अपराधों में मौत की सजा दी जाती रही है, लेकिन अभी तक इसे आजीवन कारावास की सजा में बदल दिया जाता था। मंगलवार को न्याय मंत्री टी. अथुकोराले ने कहा था कि पांच ड्रग्स तस्करों को फांसी देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सिरिसेना को महज उनके डेथ वारंट पर हस्ताक्षर करने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी देने वाले की है कमी

श्रीलंका में फांसी देने वाला आखिरी जल्लाद 2014 में सेवानिवृत्त हो चुका है और इसके बाद से यह पद भरा नहीं जा सका है। इस जल्लाद की जगह आए तीन लोग इस बिना काम वाली नौकरी को छोटे-छोटे कार्यकाल के बाद ही छोड़कर चले गए थे। श्रीलंका के जेल अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल 35 हजार रुपये महीना के वेतन के ऑफर वाला विज्ञापन निकालने के बावजूद यह पद अभी तक नहीं भरा जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed