{"_id":"5c15ece7bdec2257271e5c90","slug":"sri-lanka-reinstates-ousted-prime-minister-ranil-wickremesinghe","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: लंबे विवाद के बाद दोबारा प्रधानमंत्री बनाए गए रानिल विक्रमसिंघे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: लंबे विवाद के बाद दोबारा प्रधानमंत्री बनाए गए रानिल विक्रमसिंघे
Sun, 16 Dec 2018 11:42 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे को रविवार को दोबार श्रीलंका के प्रधानमंंत्री पद के लिए नियुक्त किया गया है और उन्होंने इस पद की शपथ भी ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही देश में 51 दिन लंबा सत्ता संघर्ष खत्म हो गया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
AFP news agency: Sri Lanka reinstates ousted Prime Minister Ranil Wickremesinghe. (file pic) pic.twitter.com/XoSTHYAyql
— ANI (@ANI) December 16, 2018
राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने यहां राष्ट्रपति सचिवालय में एक सादे समारोह में विक्रमसिंघे को पद की शपथ दिलाई। उनकी यह नियुक्ति तब हुई है जब महिंदा राजपक्षे ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया जिससे विक्रमसिंघे के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। सिरिसेना ने विक्रमसिंघे को हटाकर राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाया था।
सिरिसेना ने विवादास्पद कदम उठाते हुए 26 अक्टूबर को विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था और उनके स्थान पर महिंदा राजपक्षे को नियुक्त किया था जिससे इस द्वीपीय देश में संवैधानिक संकट पैदा हो गया था। सिरिसेना शुक्रवार को विक्रमसिंघे से फोन पर हुई बातचीत के बाद उन्हें फिर से नियुक्त करने के लिए राजी हो गए थे।