{"_id":"5d29e4538ebc3e6cf7221cf8","slug":"sri-lanka-pm-to-be-presented-before-parliamentary-committee-probing-easter-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर हमलों की जांच कर रही संसदीय समिति के समक्ष पेश होगे श्रीलंका के पीएम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईस्टर हमलों की जांच कर रही संसदीय समिति के समक्ष पेश होगे श्रीलंका के पीएम
Sat, 13 Jul 2019 07:31 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर विस्फोट कांड (श्रीलंका)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ईस्टर रविवार विस्फोट कांड की जांच कर रही संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे और इससे संबंधित जो भी जानकारी उनके पास है, उसे उपलब्ध कराएंगे। इस घटना में 258 लोगों की मौत हो गई थी। यह जानकारी स्थानीय खबरों में दी गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को अपनी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के गिर जाने के बाद यह टिप्पणी की। इस अविश्वास प्रस्ताव में आरोप लगाया गया था कि उनकी सरकार, भारत से खुफिया जानकारी मिलने के बाद भी ईस्टर संडे बम विस्फोट कांड को रोकने में विफल रही। दो दिन की बहस के बाद मार्क्सवादी जनथा विमुक्ति पेरामुना द्वारा पारित अविश्वास प्रस्ताव 92 के मुकाबले 119 मतों से गिर गया था।
विज्ञापन
द टाइम्स ऑनलाइन ने एक रिपोर्ट में बताया कि विक्रमसिंघे ने एक बयान में कहा कि सरकार हमलों के पीछे की सच्चाई को समिति के सामने उजागर करेगी। इस समिति को खुफिया चेतावनियों को संप्रेषित करने में चूक की जांच के लिए गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ काम करने के लिए तत्पर रहते हुए वैश्विक आतंकवाद को रोकने के लिए नए कानूनों को अपनाने की उम्मीद करती है।
विज्ञापन
विक्रमसिंघे ने कहा कि इन हमलों के कारण पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मदारी ली थी, पर सरकार ने इसका दोष स्थानीय अतिवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) पर लगाया है।