फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka PM Gunawardena unveils special cover for Sita Temple

Sri Lanka: PM गुणावर्धने ने सीता मंदिर वाले विशेष कवर का किया अनावरण, ध्यान केंद्र की भी आधारशिला रखी

Sun, 23 Apr 2023 09:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Apr 2023 09:11 PM IST
सार

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री गुणावर्धने उच्चायुक्त और अन्य गणमान्य लोगों के साथ आज श्रीलंका में नुवारा एलिया के पास सीता मंदिर वाले एक विशेष स्मारक कवर का अनावरण किया।

विज्ञापन
Sri Lanka PM Gunawardena unveils special cover for Sita Temple
सीता मंदिर के विशेष कवर का अनावरण करते श्रीलंका के प्रधानमंत्री - फोटो : ट्विटर/दिनेश गुणावर्धने

विस्तार

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने ने रविवार को ऐतिहासिक नुवारा एलिया शहर के पास सीता मंदिर वाले एक विशेष स्मारक कवर का अनावरण किया। उन्होंने रामायण प्रसिद्ध अशोक वाटिका स्थल पर भी एक 'ध्यान केंद्र' की आधारशिला रखी, ताकि नकदी संकट से जूझ रहे देश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। प्रधानमंत्री के साथ भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस भव्य समारोह में मौजूद थे।

विज्ञापन

 

भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री गुणावर्धने उच्चायुक्त और अन्य गणमान्य लोगों के साथ आज श्रीलंका में नुवारा एलिया के पास सीता मंदिर वाले एक विशेष स्मारक कवर का अनावरण किया। उन्होंने मंदिर में एक ध्यान केंद्र की आधारशिला भी रखी, जिसे महाकाव्य रामायण में अशोक वाटिका के स्थान को दर्शाया गया है। ध्यान केंद्र, मंदिर में सुविधाओं को बढ़ाएगा और भारत व अन्य स्थानों से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद करेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक वाटिका, श्रीलंका का एक बगीचा है हिंदू महाकाव्य रामायण में जिसके बारे में माना जाता है कि रावण ने सीता को यहीं बंदी बना लिया था। बगीचे का नाम अशोक के पेड़ के नाम पर रखा गया था, जिसे हिंदुओं के बीच पवित्र माना जाता है। देश के पर्यटन विभाग ने कहा कि श्रीलंका ने इस साल मार्च में 1.25 लाख से अधिक पर्यटकों का स्वागत किया, जिसमें अधिकांश आगमन रूसी और भारतीय थे। 
 

विज्ञापन

पर्यटन क्षेत्र श्रीलंका के लिए विदेशी मुद्रा आय का मुख्य स्रोत है। हालांकि, 2020 में महामारी की शुरुआत ने इस क्षेत्र को गंभीर रूप से अपंग बना दिया। यह श्रीलंका की आर्थिक कठिनाइयों के प्रमुख कारणों में से एक था। श्रीलंका पिछले साल से एक बड़े आर्थिक, मानवीय और राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। 
 

आर्थिक संकट से निपटने में सरकार की गलती के कारण पिछले साल अप्रैल से श्रीलंका में सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सितंबर 2022 में आईएमएफ ने देश को अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से उबरने में मदद करने के लिए 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed