फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka crisis updates protesters get court reprieve anti govt demonstrations can go on till Aug 10

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों को मिली कोर्ट से राहत, 10 अगस्त तक नहीं होगी कोई कार्रवाई

Fri, 05 Aug 2022 08:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 08:51 PM IST
सार

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से अपीलीय अदालत में गुरुवार को तीन रिट आवेदन दायर किए गए थे। 

विज्ञापन
Sri Lanka crisis updates protesters get court reprieve anti govt demonstrations can go on till Aug 10
Sri Lanka Crisis - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका की शीर्ष अदालत में शुक्रवार को अटॉर्नी जनरल की ओर से  आश्वासन दिए जाने के बाद अब सरकार विरोध प्रदर्शन एक सप्ताह तक और चल सकता है। अटॉर्नी जनरल ने अदालत को आश्वासन दिया कि 10 अगस्त तक गाले फेस प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम तक क्षेत्र खाली करने के पुलिस के आदेश की अवहेलना करने की बात कही थी, जिसके एक दिन बाद यह डेवलपमेंट सामने आया है। 

वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस को गाले फेस क्षेत्र मे उन्हें हटाने के लिए अदालत का आदेश नही मिला है, जो पूर्ववर्ती राजपक्षे नीत शासन के खिलाफ यहां सरकार विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र था। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से अपीलीय अदालत में गुरुवार को तीन रिट आवेदन दायर किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ढांचे को नहीं हटाया जा सकता। श्रीलंकाई पुलिस ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों के लिए राष्ट्रपति कार्यालय के पास गाले फेस में सभी अवैद तंबू और शिविरों को हटाने के लिए 5 अगस्त की समय सीमा तय की थी। 
 
प्रदर्शनकारियों ने 9 अप्रैल से राष्ट्रपति सचिवालय के गेट सहित इलाके पर कब्जा किया हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed