फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Crisis Sri lankan govt says No money to buy petrol

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के पास पेट्रोल खरीदने के लिए पैसे नहीं, सरकार ने की लोगों से लाइन में न लगने की अपील

Wed, 18 May 2022 05:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 18 May 2022 05:11 PM IST
सार

बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने संसद को बताया कि 28 मार्च से श्रीलंकाई जल में पेट्रोल के साथ एक जहाज ने लंगर डाल रखा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पेट्रोल के इस जहाज का भुगतान करने के लिए अमेरिकी डॉलर नहीं है।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis Sri lankan govt says No money to buy petrol
श्रीलंका संकट - फोटो : Agency

विस्तार

गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका ने बुधवार को खुलासा किया है कि उसके पास पेट्रोल खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। इतना ही नहीं श्रीलंका सरकार ने नागरिकों से ईंधन के लिए लाइनों में ना लगने का भी आग्रह किया है। द्वीप राष्ट्र की सरकार ने कहा है कि उसके पास करीब दो महीने से श्रीलंकाई समुद्र तट पर लंगर डाले पेट्रोल के जहाज का भुगतान करने के लिए विदेशी मुद्रा नहीं है। हालांकि देश को डीजल का पर्याप्त भंडार मिला है।

विज्ञापन


पेट्रोल के शिपमेंट के भुगतान के लिए पैसे नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने संसद को बताया कि 28 मार्च से श्रीलंकाई जल में पेट्रोल के साथ एक जहाज ने लंगर डाल रखा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पेट्रोल के इस जहाज का भुगतान करने के लिए अमेरिकी डॉलर नहीं है। उन्होंने संसद में कहा कि जनवरी 2022 में आए पिछले शिपमेंट के लिए  53 मिलियन अमरीकी डालर की पहले ही उधारी है। मंत्री विजेसेकेरा ने कहा कि संबंधित शिपिंग कंपनी ने दोनों भुगतानों का निपटारा होने तक जहाज को छोड़ने से इनकार कर दिया है। विजेसेकेरा ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका से पिछला भुगतान करने के आश्वासन के बाद कंपनी मौजूदा पोत को जारी करने के लिए सहमत हो गई थी। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारे पास इसके लिए फंड नहीं है। हम बुधवार या गुरुवार तक इसको लेकर फंडिंग की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने लोगों से की अपील
मंत्री विजेसेकेरा ने कहा कि इसलिए हमने लोगों से अनुरोध किया कि वे पेट्रोल के लिए लाइन में न लगें। डीजल को लेकर कोई समस्या नहीं है।  मंत्री ने कहा कि हमारे पास पेट्रोल का सीमित स्टॉक है और इसे आवश्यक सेवाओं, विशेषकर एम्बुलेंस के लिए वितरित करने का प्रयास कर रहे हैं। हम जनता से बुधवार और गुरुवार को ईंधन के लिए लाइन में न लगने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंधन का भंडारण बंद करने की भी अपील 
साथ ही मंत्री ने लोगों से ईंधन का भंडारण बंद करने की भी अपील की। विजेसेकेरा ने कहा कि सभी फिलिंग स्टेशनों पर पेट्रोल के वितरण को पूरा करने में कुछ दिन लगेंगे। उन्होंने बताया मंगलवार को हमने देश के सभी फिलिंग स्टेशनों पर सुपर डीजल और ऑटो डीजल वितरित किया। उन्होंने सदन को बताया कि हम देश के सभी 1,190 सक्रिय फिलिंग स्टेशनों को आज से डीजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की उम्मीद करते हैं। 

बुधवार को पीएम विक्रमसिंघे ने बयां किए थे हालात
इससे पहले बुधवार को प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने संसद को बताया कि श्रीलंका को विश्व बैंक से 160 मिलियन अमरीकी डालर की मदद मिली है। उन्हें एडीबी (एशियाई विकास बैंक) से भी अनुदान की उम्मीद है। हालांकि, विश्व बैंक से प्राप्त धन का उपयोग ईंधन खरीदने के लिए नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम इसका कुछ इस्तेमाल ईंधन की खरीद के लिए कर सकते हैं।


सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है श्रीलंका
गौरतलब है कि श्रीलंका 1948 में मिली आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी से ईंधन, रसोई गैस एवं अन्य जरूरी चीजों के लिए लंबी लंबी कतारें लग गयी हैं तथा भारी बिजली कटौती एवं खाने-पीने के बढ़ते दामों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। आर्थिक संकट से श्रीलंका में राजनीतिक संकट पैदा हो गया और प्रभावशाली राजपक्षे की इस्तीफे की मांग होने लगी। राष्ट्रपति गोटबाया ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया लेकिन उन्होंने पिछले सप्ताह नये प्रधानमंत्री एवं युवा मंत्रिमंडल को नियुक्त किया। नयी सरकार राष्ट्रपति के अधिकारों में कटौती के लिए अहम संवैधानिक सुधार पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed