फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Split in british royal family, prince harry will shift in new home with wife meghan

ब्रिटेन के शाही परिवार में बंटवारा, अब नए घर में बच्चे का स्वागत करेंगे प्रिंस हैरी और मेगन

Sat, 16 Mar 2019 11:54 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 16 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Split in british royal family, prince harry will shift in new home with wife meghan
ब्रिेटेन का शाही परिवार - फोटो : social media

ब्रिटेन के शाही परिवार में बंटवारा शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि बंटवारा प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के बीच हुई अनबन के कारण हो रहा है। इस मामले में बकिंघम पैलेस की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है।


loader

इस बयान में कहा गया है कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन से अलग हो रहे हैं। दोनों भाई अपने घर के साथ-साथ ऑफिस भी अलग ही रखेंगे। बयान के मुताबिक दोनों के अलग होने की योजना पहले से तय थी।

दोनों भाईयों के फैसले को उनके पिता प्रिंस चार्ल्स और महारानी एलिजाबेथ की सहमति मिल चुकी है। प्रिंस विलियम और केट का ऑफिस शाही महल से बाहर होगा। वहीं प्रिंस विलियम महल में ही रहेंगे।

इसके अलावा प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल का ऑफिस महल में ही होगा। लेकिन वो महल में नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि प्रिंस हैरी और मेगन अपने पहले बच्चे का स्वागत नए घर में करना चाहते हैं। इनका निवास स्थान फ्रॉगम कॉटेज होगा।

बता दें प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। दोनों की शादी बीते साल 19 मई को इंग्लैंड के शहर विंडसर में हुई थी। ये शाही शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक है। इस शादी को 190 करोड़ लोगों ने देखा था। शादी का लाइव प्रसारण टीवी पर किया गया था।

बंटवारे पर रॉयल सेंट्रिक ब्लॉग के लेखक मार्लेवी कोइनिग का कहना है कि यह सामान्य है। उनका कहना है कि हैरी फुल टाइम वर्कर हैं और उनकी पत्नी भी फुल टाइम वर्कर हैं।

विक्टोरिया अरबिटर जिनके पिता शाही परिवार को अपनी सेवाएं दे चुके हैं, का कहना है कि प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम काफी समय से ही अपने ऑफिस को अलग करना चाहते थे क्योंकि दोनों के काम में काफी अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed