Israel-Iran Conflict: इस्राइल-ईरान तनाव में ट्रंप के दखल पर MAGA समर्थकों में फूट, 2024 के वादे पर उठाए सवाल
इस्राइल-ईरान परमाणु तनाव के बीच ट्रंप के अमेरिका की बढ़ती भूमिका के संकेत से उनके कट्टर MAGA समर्थक नाराज हैं। सांसद मार्जोरी ग्रीन, टकर कार्लसन और चार्ली किर्क ने ट्रंप को याद दिलाया कि उन्होंने 2024 में विदेशी युद्धों से दूर रहने का वादा किया था। इस मुद्दे ने समर्थकों के बीच गहरी दरार पैदा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परमाणु कार्यक्रम को लेकर शुरू हुए इस्राइल और ईरान के बीच तनाव में अमेरिका की भूमिका अहम मानी जा रही है। इसी बीच इस तनाव का असर अब राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों पर भी देखने को मिल रहा है। जहां ट्रंप के कट्टर समर्थकों और राष्ट्रीय सुरक्षा समर्थक कंजरवेटिव नेताओं के बीच इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर बड़ा मतभेद सामने आया है। वजह है ट्रंप का ऐसा संकेत देना कि अमेरिका इस संघर्ष में और गहराई से शामिल हो सकता है, जो उनके अमेरिका फर्स्ट वादे के ठीक विपरीत माना जा रहा है।
किन-किन नेताओं ने जताया विरोध
इस्राइल और ईरान के बीच के तनाव में अपनी भूमिका दर्शाने पर ट्रंप के कट्टर समर्थक ही सवाल खड़े करने लगे है। जॉर्जिया की सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन, चर्चित टीवी होस्ट टकर कार्लसन और कंजरवेटिव नेता चार्ली किर्क जैसे प्रभावशाली ट्रंप समर्थकों ने ट्रंप को याद दिलाया है कि उन्होंने 2024 चुनाव के दौरान विदेशी युद्धों से दूर रहने का वादा किया था। ऐसे में अब जब इस्राइल और ईरान के बीच टकराव बढ़ रहा है, और अमेरिका की भूमिका पर चर्चा तेज हो रही है, तो ये नेता सोशल मीडिया और अपने चैनलों पर ट्रंप से सवाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- G7 Summit: पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर मर्ज से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की
चार्ली किर्क ने कहा- मुश्किल होगी ट्रंप की राह
वहीं इस तनावपूर्ण स्थिति में अमेरिका की भूमिका को लेकर किर्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विदेश नीति जैसी कोई और चीज़ अभी दाएं पंथ को इतना नहीं बांट रही। मुझे बहुत चिंता है कि अगर ये मतभेद बढ़े, तो हमारे आंदोलन और ट्रंप के फिर से सफल राष्ट्रपति बनने की राह में रुकावट आ सकती है।
ट्रंप समर्थक नेता लिंडसे ग्राहम का अलग रुख
वहीं दूसरी ओर ट्रंप के एक और करीबी और रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप को अब निर्णायक कदम उठाना चाहिए और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने में इस्राइल का खुलकर साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसका मतलब है कि हमें बम देना पड़े, तो दें। अगर इसका मतलब है कि अमेरिका को इस्राइल के साथ चलना भरनी पड़े, तो भरें।
ये भी पढ़ें:- Conflict: 'परमाणु हथियार बनाने से अभी भी तीन साल दूर है ईरान', अमेरिका ने इस्राइली रिपोर्ट पर जताई असहमति
अमेरिकी कदम और ट्रंप की प्रतिक्रिया
बता दें कि बीते हफ्ते अमेरिका के विदेश मंत्रालय और सेना ने मध्य पूर्व के कुछ दूतावासों से गैर-जरूरी स्टाफ और उनके परिवारों को स्वेच्छा से निकालने के निर्देश दिए। इसी बीच ट्रंप ने जी-7 सम्मेलन (कनाडा) से अचानक वापसी कर ली और वॉशिंगटन लौट कर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से आपात बैठक की। जहां सोशल मीडिया पर ट्रंप ने चेतावनी दी कि हर कोई तुरंत तेहरान (ईरान की राजधानी) छोड़ दे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.