{"_id":"609ffa968ebc3ebf1a28ac32","slug":"spicejet-crew-spend-21-hrs-in-plane-after-not-showing-covid-negative-report-then-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रोएशिया : नहीं थी कोरोना जांच की रिपोर्ट, स्पाइसजेट के पायलटों को विमान में गुजारने पड़े 21 घंटे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्रोएशिया : नहीं थी कोरोना जांच की रिपोर्ट, स्पाइसजेट के पायलटों को विमान में गुजारने पड़े 21 घंटे
Sat, 15 May 2021 10:15 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जगरेब
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जगरेब
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 15 May 2021 10:15 PM IST
सार
स्पाइसजेट की नई दिल्ली-जगरेब की उड़ान के चालक दल के सदस्यों के पास कोरोना जांच की रिपोर्ट नहीं होने के कारण जगरेब हवाई अड्डे पर 21 घंटे विमान के भीतर बिताना पड़ा। वहां भारत से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण न होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : PTI
विस्तार
एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहर आने नहीं दिया गया और उन्होंने 21 घंटे बाद बिना यात्रियों या माल के दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि भारत से रवाना होने से पहले क्रोएशिया के अधिकारियों से मिले ईमेल में इस बात की पुष्टि की गयी थी कि चालक दल के सदस्यों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन जगरेब पहुंचने पर चालक दल के सदस्यों को बताया गया कि आदेश में बदलाव किया गया है। चालक दल के सदस्यों में चार पायलट शामिल थे। प्रवक्ता ने कहा़ कि भारत में कोविड मामलों के अचानक से और भारी तादाद में बढ़ने के कारण चालक दल के सद्स्यों को निर्देश दिया गया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी है। यह हैरान करने वाली बात थी।
विज्ञापन
विमान को वहां के नियमों के अनुसार साफ किया गया और चालक दल के सदस्यों ने वहां विमान में ही 21 घंटे विश्राम करने के बाद वापसी उड़ान भरी। वे वहां के प्रबंध से संतुष्ट थे।
विज्ञापन