फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Special cells are produced in cured coronavirus patients

ठीक हुए कोरोना मरीजों में पैदा होती है खास तरह की कोशिकाएं

Wed, 06 May 2020 08:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 May 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
Special cells are produced in cured coronavirus patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

हाल ही में कोरोना वायरस से स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पाकर घर लौटने वाले अधिकांश मरीजों में पाया गया कि उनके शरीर में विभिन्न विशिष्ट एंटीबॉडीज और टी. कोशिकाएं पैदा होती हैं। इस अध्ययन में पता चला है कि यह शोध इस घातक बीमारी के खिलाफ प्रभावी टीका बनाने में लाभदायी साबित हो सकता है। यह अध्ययन ‘इम्युनिटी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन


अध्ययन में 14 मरीजों का परीक्षण किया गया जिनमें विभिन्न तरह की रोग प्रतिरोधी प्रतिक्रियाएं देखी गईं। इनमें से छह के अस्पताल से छुट्टी के बाद हुए परीक्षण में पता चला कि एंटीबॉडी ठीक हुए मरीजों के घर जाने के समय तक बरकरार रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि वायरस का कौन सा हिस्सा इन रोग प्रतिरोधी प्रतिक्रियाओं को सक्रिय करने में ज्यादा प्रभावी हैं।
विज्ञापन


इसलिए उन्हीं हिस्सों को लक्षित करते हुए संभावित टीके बनाने होंगे। हालांकि चीन की शिंगहुआ यूनिवर्सिटी के अलावा अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं ने भी पाया कि यह साफ नहीं है कि प्रतिरोधी प्रतिक्रियाओं का स्तर अलग-अलग मरीजों में भिन्न-भिन्न क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed