फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sparkling lips becomes most valuable lip art with 126 diamonds

ऑस्ट्रेलिया में बना सबसे महंगा लिप आर्ट, होठों पर लगाए 22.92 कैरट के 126 हीरे

Sun, 13 Jan 2019 01:44 PM IST
Shani Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shani Mishra Updated Sun, 13 Jan 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Sparkling lips becomes most valuable lip art with 126 diamonds
most valuable lips

दुनिया में आज कई तरह के आर्ट प्रसिद्ध हैं। हर आर्ट की अपनी खूबियां होती हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया में एक आर्ट अपनी कीमत को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एक मॉडल के होठों पर 3.78 करोड़ रुपए यानी 757,975 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के हीरे लगाकर रॉजेंड्रॉफ डायमंड ज्वेलर्स ने एक ग्लैमरस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। रॉजेंड्रॉफ के 50वें सालगिरह के मौके पर यह रिकॉर्ड बनाया। रॉजेंड्रॉफ हीरे के विशेषज्ञ ज्वेलर है जिसकी स्थापना 1963 में क्रेग रॉजेंड्रॉफ ने की थी। इन हीरों को मेकअप आर्टिस्ट क्लेर मैक ने मॉडल के होठों पर लगाया। इस पूरी प्रक्रिया में ढाई घंटों का समय लगा। 
विज्ञापन


सबसे पहले क्लेर ने मॉडल के होठों पर ब्लैक मैट लिपस्टिक लगाई और फिर कृत्रिम पलकों को लगाने वाले गोंद से सारे हीरों को चिपकाया। होठों पर 126 हीरे लगाए गए हैं। हीरे 22.92 कैरट के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी समस्या से बचने और हीरों की सुरक्षा के लिए पुलिस दल मौजूद रहा। रॉजेंड्रॉफ ने खुद मॉडल के होठों से सारे डायमंड निकाले। इस काम के लिए उन्हें लंबा वक्त लगा। इन हीरों को खास तौर पर डिजाइन किया गया था और पूरी तैयारी में महीनों का समय लगा। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें बहुत पसंद की जा रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Since we are so close to the end of the year I thought I would start sharing some of my 2018 highlights and working with over $750,000 worth of real diamonds from @rosendorffdiamonds and setting the World Record for Most Valuable Lip Art is not only a years highlight but a career one!! 🙌💎 My Stunning and very patient model @charlie.octavia.photo looks incredible doesnt she!! >>Swipe for the close up of the lips!

A post shared by CLARE MAC (@claremacmua) on




गिनीज बुक ने दर्ज हुआ सबसे कीमती लिप आर्ट का रिकॉर्ड 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रॉजेंड्रॉफ डायमंड ज्वैलर्स द्वारा तैयार किए गए इस अनोखा आर्ट को मोस्ट वैल्यूबल लिप आर्ट के रूप में दर्ज कर लिया गया है। चार्ली ने कहा कि कई घंटों की रिसर्च, प्लैनिंग और डिजाइनिंग के बाद हम यह रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे। यह काफी चुनातिपूर्ण था और हम रिकॉर्ड बनाकर गौरवांवित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed