फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain people celebrates end of corona lockdown with street parties

कोविड-19: स्पेन में पाबंदियों में ढील के साथ ही लोगों ने सड़कों पर मनाया जश्न

Mon, 10 May 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar बार्सिलोना
बार्सिलोना Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 May 2021 03:23 AM IST
सार

  • पाबंदियों में छूट मिलने के बाद किशोर और युवा बार्सिलोना के मुख्य चौराहों और समुद्र तटों पर जुट गए।

विज्ञापन
Spain people celebrates end of corona lockdown with street parties
सड़कों पर जश्न मनाते लोग... - फोटो : YouTube grab

विस्तार

स्पेन में शनिवार आधी रात के बाद से ही सड़कों पर उत्सव की धूम मच गई, जब कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए छह महीने का राष्ट्रीय आपातकाल समाप्त हुआ और रात के समय का कर्फ्यू हटा लिया गया।

विज्ञापन


मैड्रिड में पुलिस को उन लोगों को सेंट्रल पुएर्ता डेल सोल स्क्वायर के बाहर करना पड़ा जो बिना मास्क लगाये ही नाच-गाना कर रहे थे। ऐसे दृश्य देखकर महामारी के पहले के समय की याद ताजा हो गई। पाबंदियों में छूट मिलने के बाद किशोर और युवा बार्सिलोना के मुख्य चौराहों और समुद्र तटों पर जुट गए।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ पहुंचे जुआन कैदविद ने कहा कि आजादी। यह थोड़ा डरावना है, आप जानते हैं कोविड-19 के कारण, लेकिन मैं बहुत से लोगों के आसपास रहना महसूस करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्सिलोना निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति रेस्तरां में काम करने वापस जाने की संभावना को लेकर भी खुश था, जो पिछले सात महीनों से महामारी से संबंधित पाबंदियों के कारण बंद है।

स्थानीय रेस्तरां रविवार से फिर से रात का खाना परोस सकेंगे और रात 11 बजे तक खुले रह सकेंगे। हालांकि प्रति टेबल चार लोगों की सीमा बनी हुई है और भीतर भोजन करने के लिए सीमा 30 प्रतिशत तक सीमित है।

मैड्रिड में पुलिस ने कहा कि स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने 450 से अधिक घटनाओं में हस्तक्षेप किया, जिसमें पाबंदियों का उल्लंघन किया जा रहा था। इसके बाद स्पेन की राजधानी के मेयर ने सोशल मीडिया पर सामने आ रही वीडियो में दिख रहे दृश्यों की निंदा की।


मेयर जोस लुइस मार्टिनेज-अल्मीदा ने रविवार को कहा कि स्वतंत्रता का यह मतलब नहीं कि सड़क पर शराब की पार्टी की जाए क्योंकि मैड्रिड में सड़कों पर शराब पीने की अनुमति नहीं है। हम में से प्रत्येक को यह समझने की आवश्यकता है कि हम एक समाज में रहते हैं और कर्फ्यू समाप्त होने का यह मतलब नहीं है कि महामारी समाप्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed