{"_id":"634b701df2ade001ab66fb92","slug":"spacex-owner-elon-musk-new-tweet-now-announced-that-starlink-continue-satellite-internet-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन पर मस्क का 'यू-टर्न': 24 घंटे में बदले सुर, युद्धग्रस्त देश में स्टारलिंक जारी रखेगा इंटरनेट सेवा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन पर मस्क का 'यू-टर्न': 24 घंटे में बदले सुर, युद्धग्रस्त देश में स्टारलिंक जारी रखेगा इंटरनेट सेवा
Sun, 16 Oct 2022 08:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Oct 2022 08:18 AM IST
सार
पहले मस्क ने एक ट्वीट में कहा था कि वे अनिश्चितकाल तक यूक्रेन में स्टारलिंक की सेवा जारी नहीं रख सकते। अब उन्होंने कहा है कि वे मुफ्त में सेवाएं जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क क्या चाहते हैं, यह शायद वह खुद भी नहीं जानते। आए दिन उनके बयान और ट्वीट बदलते रहते हैं। अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि यूक्रेन में स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाओं को लेकर उनके सुर फिर से बदल गए हैं। अब मस्क ने एलान किया है कि वह युद्धग्रस्त यूक्रेन में अपनी स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाएं जारी रखेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले मस्क एक ट्वीट में मस्क ने कहा था कि वे अनिश्चितकाल तक ये सेवा जारी नहीं रख सकते। उन्होंने अमेरिकी सरकार से आगे की सेवाओं के लिए बिल चुकाने को कहा था। हालांकि, अब मस्क ने इस पर यू-टर्न ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आया मस्क का नया ट्वीट
यूक्रेन में स्टारलिंक की सेवाओं को लेकर मस्क ने अब ट्वीट किया है कि भले ही स्टारलिंक अब तक अपना पैसा बर्बाद कर रहा है, अन्य कंपनियों को करदाताओं के अरबों डॉलर मिल रहे हैं। ऐसे में हम यूक्रेन सरकार को मुफ्त फंडिंग करते रहेंगे। इससे पहले सामने आया था कि स्टारलिंक ने अमेरिकी सेना को सूचित किया है कि वह अब इंटरनेट सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकेगी। मस्क ने इसको लेकर ट्वीट किया था कि स्पेसएक्स पुराना बिल नहीं मांग रही है, बल्कि अनिश्चितकाल तक सेवाएं जारी रखने में असमर्थता जता रही है। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच स्टारलिंक ने देश की ठप पड़ी संचार व्यवस्था का कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।