SpaceX: लॉन्चिंग के कुछ देर बाद ही स्पेसएक्स का अंतरिक्षयान तबाह, मस्क बोले- मनोरंजन की गारंटी है
एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि टेक्सास के बोका चिका से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही अंतरिक्ष यान के छह इंजन एक-एक करके बंद हो गए। उड़ान के केवल 8 1/2 मिनट बाद ही अंतरिक्षयान का संपर्क टूट गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनी ने जारी किया बयान
एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि टेक्सास के बोका चिका से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही अंतरिक्ष यान के छह इंजन एक-एक करके बंद हो गए। उड़ान के केवल 8 1/2 मिनट बाद ही अंतरिक्षयान का संपर्क टूट गया। यह घटना तब हुई, जब रॉकेट के सुपर हैवी बूस्टर ने अंतरिक्षयान से अलग होना शुरू किया था। यह स्टारशिप रॉकेट की सातवीं परीक्षण उड़ान थी। स्पेसएक्स के मिशन कंट्रोल के कम्युनिकेशन मैनेजर का कहना है कि स्टारशिप से संचार टूटने की वजह ऊपरी चरण में हुई तकनीकी खामी थी और कुछ मिनट बाद ही अंतरिक्षयान पूरी तरह से नष्ट हो गया और उसका मलबा आकाश में बिखर गया। स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें अंतरिक्षयान के मलबे के टुकड़े आसमान में बिखरे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ मस्क ने लिखा कि 'सफलता अनिश्चित है, लेकिन मनोरंजन की गारंटी है।'
Success is uncertain, but entertainment is guaranteed! ✨
— Elon Musk (@elonmusk) January 16, 2025
pic.twitter.com/nn3PiP8XwG
स्पेसएक्स ने सफलतापूर्वक बूस्टर को जमीन पर उतारा
अंतरिक्षयान को टेक्सास में मैक्सिको की खाड़ी से उड़ान भरी थी और अंतरिक्षयान के साथ 10 डमी उपग्रह भेजे गए थे। अंतरिक्षयान को अपग्रेड किए जाने के बाद यह स्टारशिप रॉकेट की पहली उड़ान थी। हालांकि रॉकेट तबाह होने से कुछ मिनट पहले दुनिया ने एक अदभुत नजारा देखा, जब बूस्टर ने सफलतापूर्वक जमीन पर लैंडिंग की और जिस तरह से लॉन्च पैड के बड़े मैकेनिकल आर्म्स ने बूस्टर को पकड़ा, वह अपने आप में बेहद खास था। हालांकि कुछ देर बाद ही यह खुशी निराशा में बदल गई, जब स्टारशिप रॉकेट तबाह हो गया। 400 फीट (123 मीटर) लंबा स्टारशिप स्पेस्क्राफ्ट दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ताकतवर रॉकेट था। जब रॉकेट से संपर्क टूटा, उस वक्त वह 146 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद था और 13,245 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर रहा था।