फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX launches rescue mission for Sunita Williams and Barry Butch Wilmore who are stranded in space

SpaceX : सुनीता और बैरी बुच की अंतरिक्ष से होगी वापसी! स्पेसएक्स ने लॉन्च किया खास मिशन

Sat, 28 Sep 2024 11:39 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 28 Sep 2024 11:39 PM IST
सार

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिकी बैरी बुच विल्मोर को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक हो गई है।

विज्ञापन
SpaceX launches rescue mission for Sunita Williams and Barry Butch Wilmore who are stranded in space
सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए बड़ा मिशन। - फोटो : NASA

विस्तार

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिकी बैरी बुच विल्मोर को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक हो गई है। इस मिशन के जरिए सुनीता और बैरी बुच को वापस लाया जाएगा। पहले इस मिशन को 24 सितंबर को ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन मौसमी घटनाओं के कारण इसे तब टाल दिया गया था। अब सभी चीजों को जांचने के बद आज इस मिशन की लॉन्चिंग फ्लोरिडा के केप केनवरल से की गई। इसमें कैप्सूल को फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, नासा लगभग हर छह महीने में अंतरिक्ष स्टेशन के कर्मचारियों को बदलता है। ऐसे में वहां पहले से तैनात लोगों को वापस लाया जाता है और उनकी जगह पर अन्य को यहां से भेजा जाता है। इस बार इस प्रक्रिया में सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी को वापस लाने के लिए नासा ने यह खास मिशन प्लान किया है। पहले इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री जाने वाले थे, लेकिन अब नई योजना के हिसाब से यहां से सिर्फ दो को ही अंतरिक्ष भेजा जाएगा, ताकि वापसी में वहां फसी सुनीता और बैरी को वापस लाया जा सके। जिन दो लोगों को रोका गया है वे अब अगले मिशन पर जाएंगे।  
विज्ञापन


पहले जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में मिशन कमांडर जेना कार्डमैन, पायलट निक हेग, मिशन स्पेशलिस्ट स्टेफनी विल्सन और रूसी कॉस्मोनॉट मिशन स्पेशलिस्ट एलेक्जेंडर गोरबुनोव शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नई योजना के मुताबिक, सिर्फ दो अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर गोरबुनोव और पायलट निक हेग भेजे गए हैं। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों महिला अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन और स्टेफनी विल्सन इस मिशन में नहीं जा रही हैं। पहले मिशन पायलट निक हेग अब मिशन के कमांडर होंगे। एलेक्जेंडर के प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं है। क्रू-9 मिशन के ड्रैगन कैप्सूल को स्पेस स्टेशन से डॉक करने के लिए पहले वहां जगह बनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि विल्मोर और विलियम्स के लिए आरक्षित दो खाली सीटों वाली यह नई लॉन्च की गई उड़ान फरवरी के अंत तक वापस नहीं आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य निर्धारित मिशनों को बाधित किए बिना उन्हें स्पेसएक्स पर पहले वापस लाने का कोई तरीका नहीं था।

नासा का मिशन क्या है जिस पर सुनीता गईं?
इसी साल 5 जून को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन में भेजा गया था। 

मिशन का मकसद क्या है?
यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा का व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है। दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। 


क्रू उड़ान परीक्षण के लक्ष्य क्या हैं? 
इस मिशन का लक्ष्य अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने के रोटेशनल मिशन (बारी-बारी से मिशन) को अंजाम देने की स्टारलाइनर की क्षमता को दिखाना था। लंबी अवधि की उड़ानों से पहले तैयारी को परखने के लिए जरूरी परफॉर्मेंस डेटा जुटाया जा सके, इसके लिए क्रू उड़ान परीक्षण को बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed